-
Actresses Whose Partners Cheated Them: फिल्मी दुनिया के कई सितारों की प्रेम कहानियां काफी चर्चा में रहीं। इनमें से कुछ के ब्रेकअप ने भी सुर्खियां बटोरीं। कुछ एक्ट्रेसेस ने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स पर धोखा देने का आरोप भी लगाया। आइए डालते हैं एक नजर ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस पर जिन्हें मिला प्यार में धोखा:
-
रणवीर सिंह से शादी से पहले दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर को प्यार करती थीं। दोनों के अफेयर से ज्यादा उनके ब्रेकअप ने सुर्खियां बटोरी थींं। दीपिका ने रणबीर पर आरोप लगाए थे कि वह रिलेशनशिप में रहते हुए उन्हें चीट कर रहे थे।
-
परवीन बॉबी ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्हें कई बार प्यार में धोखा मिला। डैनी से कबीर बेदी और महेश भट्ट जैसे लोगों के साथ वह रिलेशनशिप में रहीं लेकिन हर किसी ने उनका दिल तोड़ा। परवीन बॉबी जब जिंदा रहीं वह अविवाहित ही रहीं।
-
रेखा ने भी प्यार में धोखा खाया है। रेखा कभी किरण कुमार और विनोद मेहरा संग रिलेशनशिप में थीं। लेकिन जब शादी की बात आई तब दोनों ने रेखा से मुंह मोड़ लिया था।
-
फिल्मों से दूर हो चुकीं एक्ट्रेस सना खान ने अपने एक्स प्रेमी मेल्विन लुइस पर धोखेबाजी के आरोप लगाए थे।
-
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अक्षय कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उनसे ब्रेकअप कर लिया था। अक्षय से अलग होने के बाद तलाकशुदा अनिल थडानी रवीना टंडन के लिए सहारा बने थे। दोनों ने शादी रचा ली थी।
-
शिल्पा शेट्टी भी अपने इंटरव्यू में इस तरह की बातें कह चुकी हैं कि अक्षय कुमार उनके साथ रिलेशनशिप में रहते हुए उन्हें धोखा दे रहे थे। ब्रेकअप के बाद शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली। राज कुंद्रा पहले से तलाकशुदा थे।
-
अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। अंकिता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत ने शोहरत पाने के बाद उनसे अपने रास्ते अचानक अलग कर लिये थे।
