-
स्कूल कॉलेज से लेकर मोहल्ले और दफ्तर तक में कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें हम बिल्कुल भी नहीं पसंद करते। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी हैं। बात अगर अभिनेत्रियों की करें तो ऐसे तमाम चेहरे हैं जो एक दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाते। आइए डालते हैं ऐसे ही नामों पर एक नजर (Photos: Social Media):
-
कैटरीना और प्रियंका चोपड़ा की दुश्मनी के पीछे एक फैशन शो को बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस शो में प्रियंका चोपड़ा शेस्टॉपर बनना चाहती थीं। हालांकि ये मौका आयोजकों ने कैटरीना को दे दिया। प्रियंका ने ये कहना शुरू कर दिया कि कैटरीना को तो मैंने बड़ा दिल करते हुए मौका दिया है। इस तरह की बातें दोनों के बीच की दूरियां बढ़ाती गईं।
-
करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच भी काफी लंबे अरसे तक कैटफाइट चली थी। दोनों के बीच की लड़ाई शाहिद कपूर को लेकर थी। दरअसल दोनों ही एक्ट्रेसेज शाहिद को डेट कर चुकी हैं।
-
कंगना रनौत औऱ आलिया भट्ट भी एक दूसरे को नापसंद करती हैं। कंगना औऱ उनकी बहन रंगोली चंदेल कई दफे आलिया भट्ट समेत उनकी मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट पर आरोप लगा चुकी हैं।
-
दीपिका पादुकोण औऱ कैटरीना कैफ एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। दोनों की बीच की कड़वाहट का करण बने थे रणबीर कपूर। दरअसल दीपिका को लगता है कि कैटरीना के कारण ही रणबीर ने उनसे ब्रेकअप किया था।
-
कंगना रनौत और तापसी के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती है। सोशल मीडिया में दोनों एकेट्रेसेज एक दूसरे की खिल्ली उड़ाती नजर आ जाती हैं। दोनों एक दूसरे के लुक्स और एक्टिंग स्किल को लेकर भी कापी निजी कमेंट्स कर चुकी हैं।
-
इस फेहरिस्त में सबसे मशहूर औऱ चर्चित नाम है रेखा और जया बच्चन का। रेखा औऱ जया बच्चन एक दूसरे के लिए दुश्मन समान हैं। ये तो जगजाहिर है कि दोनों के बीच की इस नफरत का कारण अमिताभ बच्चन हैं।