-
Shatrughan Sinha Reena Roy: शत्रुघ्न सिन्हा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फिल्म और राजनीति, दोनों ही क्षेत्रों में उन्होंने खूब नाम कमाया। शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। अकसर वह अपने ही लोगों पर सरेआम नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। हालांकि एक बार उनकी को एक्ट्रेस रहीं रीना रॉय ने उन्हें ही धमकी दे डाली थी। आइए जानें क्या है पूरा मामला:
-
शत्रुघ्न सिन्हा जब फिल्मों में सक्रिय थे तब रीना रॉय के साथ उनका नाम खूब जुड़ता था। दोनों रिलेशनशिप में भी रहे। इस तरह की चर्चा थी कि रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा शादी भी कर सकते हैं। लेकिन ऐसा हो ना सका।
-
एक दिन रीना रॉय को पता चला कि शत्रुघ्न सिन्हा पूनम सिन्हा से शादी करने जा रहे हैं। धीरे-धीरे ये बात मीडिया की सुर्खियां बन गईं। उन्हें छोड़ पूनम से शत्रुघ्न की शादी की खबर ने रीना रॉय के करियर पर भी असर डाला। उनकी ब्रांड वैल्यू कम हो गई। लेकिन रीना ने कभी इसे पर्सनली नहीं लिया।
-
एक इंटरव्यू में ये बात खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने बताई थी। उन्होंने कहा था कि रीना रॉय बेहद समझदार और शानदार महिला हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि उन्होंने खुद रीना रॉय से अपनी और पूनम की शादी की बात की थी। बकौल शत्रु शादी की बात सुन रीना ने उन्हें धमकाया भी था।
-
रीना रॉय ने तब शत्रुघ्न सिन्हा से कहा था- अगर पूनम से शादी कर रहे हो तो कोई बात नहीं, लेकिन किसी और से करते तो तुम्हें मार डालती।
-
9 जुलाई को शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने शादी रचा ली। शादी के बाद भी रीना इस कपल की अच्छी दोस्त बनी रहीं।
-
शत्रुघ्न सिन्हा की शादी के कुछ महीने बाद ही रीना रॉय ने भी शादी रचा ली। उन्होने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसीन खान से ब्याह रचाया था।
-
Photos: Social media
