-

Doctor's Day 2016: जुलाई महीने के पहले दिन यानी 1 जुलाई को भारत में चिकित्सक दिवस (Doctor's Day) के रूप में मनाया जाता है। भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चन्द्र रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए 1 जुलाई को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर इसे मनाया जाता है। अगली स्लाइड में जानिए कौन थे बिधान चन्द्र रॉय –
-
महान फिजिशियन डॉ. बिधान चंद्र रॉय पं. बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे। उन्हें उनकी दूरदर्शी नेतृत्व के लिए पं. बंगाल राज्य का आर्किटेक्ट भी कहा जाता था। 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में रॉय अपनी डॉक्टरी की डिग्री कलकत्ता से पूरी की।
-
एक चिकित्सक के रूप में शुरुआत करने वाले बिधान चंद्र कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में शिक्षक भी रहे। बाद में वो भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के नेता बने और उसके बाद पश्चिम बंगाल के मुख्य मंत्री बने। 4 फरवरी 1961 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। इस दुनिया में अपनी महान सेवा देने के बाद 80 वर्ष की आयु में 1962 में अपने जन्मदिवस के दिन ही उनकी मृत्यु हो गयी।
-
इस दिन पूरे देश में ग्रीटिंग संदेश, बुके, ई-कार्ड, मैसेज आदि के जरिए डॉक्टर्स का अभिवादन किया जाता है। मेडिकल प्रोफेशन की ओर से मेडिकल स्टूडेंट्स को बढ़ावा देने के लिए स्कूल और कॉलेज में कई तरह के प्रोग्राम किए जाते हैं।
-
दुनिया के कई दूसरे देशों में भी अलग-अलग दिन डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। उदाहरण के तौर पर अमेरिका में 30 मार्च को डॉक्टर्स डे मनाते हैं, पहले इसे 9 मई को मनाते थे। इसी तरह क्यूबा, वियतनाम और ईरान में अलग-अलग दिन इसे सेलिब्रेट किया जाता है।