-

आप आमतौर पर मॉडल्स के बारे में सोचते ही रैंप पर उनके ग्लैमरस अवतार, भड़काऊ लिबास, हाई हील्स वगैरह का ही ख्याल आता है। हालांकि, कुछ लोग यह बात जानते हैं कि मॉडलिंग की दुनिया के बाहर वे भी हमारी आपकी तरह ही हैं। बहुत सारे लोग यह सोचते हैं कि ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े लोग अलग तरह की जिंदगी जीते हैं। उनकी जिंदगी को कैमरे में कैद करने की एक कोशिश हुई है। (Photo: Vijit Gupta)
-
ऊपर की तस्वीर मॉडल पल्लवी दास की है। इसे 7 नवंबर 2015 को खींचा गया है। (Photo: Vijit Gupta)
-
आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटी से जुड़ी वेबसाइट चलाने वाली मीरा गणपति ने छह मॉडल्स की जिंदगी को तस्वीरों में कैद करने की कोशिश की। इस काम में उनकी मदद फोटोग्राफर विजित गुप्ता ने की। दोनों ने मॉडल्स को चार महीने तक फॉलो किया और उनकी रूटीन जिंदगी के दौरान तस्वीरें खींची। तस्वीरों में वे सब्जियां खरीदते, लोगों से मिलते या कभी कभी कुछ भी नहीं करते नजर आती हैं। (Photo: Vijit Gupta)
-
मैरिएट वैल्सन अपनी एडॉप्ट की गई बिल्लियों के साथ अपने घर पर। फोटो 9 नवंबर 2015 को खींची गई। (Photo: Vijit Gupta)
-
मीरा गणपति ने बताया, ''विज्ञापनों, फैशन और मीडिया के जरिए मॉडल्स की जिंदगी की अवास्तविक छवि बनती है। इसे तोड़ने के लिए मैंने इन महिलाओं की जिंदगी के उस पहलू को दिखाने की कोशिश की, जो आमतौर पर पब्लिक की नजर में नहीं आती। बिना मेकअप, ग्लैमर के इन मॉडल्स की खूबसूरती को दिखान का आइडिया था।'' (Photo: Vijit Gupta)
मॉडल डायना एरप्पा और उनकी दोस्त दादर स्थित प्रकाश स्नैक्स के यहां पोहा और कढ़ी का आनंद उठाते हुए। तस्वीर 27 जनवरी 2016 को खींची गई है। (Photo: Vijit Gupta) (Photo: Vijit Gupta) -
मॉडल सोना गोल्डार बांद्रा वेस्ट के एक मछली के बाजार में। फोटो 15 दिसंबर 2015 को खींची गई। (Photo: Vijit Gupta)
-
(Photo: Vijit Gupta)
-
अंधेरी ईस्ट में मॉडल अर्शिया आहूजा। फोटो 20 दिसंबर 2015 को खींची गई। (Photo: Vijit Gupta)
-
(Photo: Vijit Gupta)
-
मॉडल नम्रता सेठ घर पर अपनी मां और दादी के साथ। फोटो 24 फरवरी 2016 को खींची गई। (Photo: Vijit Gupta)
(Photo: Vijit Gupta)