-

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों छाए हुए हैं। लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को वह अपने खर्चे पर उन्हें घर वापस भेज रहे हैं। सोनू सूद के इस काम की हर कोई तारीफ कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रवासियों को घर तक पहुंचाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम करने वाले सोनू सूद के पास खुद कौन-कौन सी गाड़ी है। अगर नहीं जानते तो देखिए:
-
सोनू सूद के पास आलीशान पोर्श पैनेमेरा कार है। भारत में इस कार की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है।
-
सोनू सूद के पास Audi Q7 भी है। भारत में इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत है करीब 86 लाख रुपए।
-
सोनू सूद एक Mercedes Benz ML Class के भी मालिक हैं। इस आलीशान कार की कीम भारत में करीब 67 लाख रुपए है।
-
इसके अलावा सोनू सूद के पास 80 के दशक की बजाज चेतक स्कूटर भी है। यह स्कूटर उनके पापा ने खरीदी थी। पापा की यह स्कूटर अब सोनू सूद के पास है। यह स्कूटर उनके दिल के बेहद करीब है।
-
बजाज चेतक स्कूटर के बारे में सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया था।