
Bhojpuri Actors भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब काफी बड़ी बन चुकी है। भोजपुरी कलाकार अब सिर्फ यूपी बिहार में ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी लोकप्रिय हो चुके हैं। कई भोजपुरी कलाकार को बॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रहे हैं। वहीं कुछ भोजपुरी कलाकार राजनीति में भी सक्रीय हो गए हैं। फिलहाल आइए देखें भोजपुरी के कुछ चर्चित कलाकारों के बच्चों की तस्वीरें: भोजपुरी एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव की शादी उनके फिल्मों में आने से पहले ही हो गई थी। खेसारी की पत्नी का नाम चंदा है। खेसारी और चंदा के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम ऋषभ है और बेटी का कृति यादव है। कृति भोजपुरी फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम भी कर चुकी हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने साल 2000 में मंशा यादव से शादी रचाई थी। निरहुआ और मंशा के दो बेटे आदित्य और अमित हैं। मनोज तिवारी की शादी 1999 में रानी तिवारी से हुई थी। हालांकि दोनों की शादी साल 2012 में टूट गई। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम जिया है। मनोज अपनी बेटी जिया के काफी करीब हैं। जिया लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। -
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति किशन है। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। रवि किशन की बेटी रीवा किशन फिल्म 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में कदम रख चकी हैं।