-
तू चीज बड़ी है मस्त मस्त, टिप-टिप वर्षा पानी, शहर की लड़की जैसी सॉन्ग के जरिए बॉलीवुड में छा जाने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन आज अपना 40वां वर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
-
हाल ही रवीना ने अपने बर्थडे का वीडियो शेयर किया और कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
-
26 अक्टूबर 1974 को जन्मी रवीना एक दौर में अपनी ब्यूटी और चुलबुली अदाओं के लिए काफी फेमस रही हैं। अपनी चुलबुली अदाओं से रवीना ने न जाने कितनों को अपना दीवाना बनाया है। यहां हम आपको रवीना से जुड़ कई राजों के बारे में बता रहे हैं।
रवीना का नाम के पीछे भी एक फैक्ट है। दरअसल उनके पिता रवि और मां वीना के नाम को मिला कर रखा गया था। आपको बता दें कि रवीना को ग्रेजुएशन के दौरान ही फिल्म के ऑफर आने लगे थे। जिस वजह से उन्होंने सेकेंड इयर में ही पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में काम करने का फैसला लिया था। -
रवीना टंडन ने फिल्मों में आने से पहले मशहूर एड मेकर प्रह्लाद कक्कर के अंडर में काम भी किया था।
90 के दशक में रवीना करोड़ों दिलों पर राज करने लगी थीं। उन्हें उस दौर की परफेक्ट फैंटेसी माना जाने लगा था। बाकी दूसरी एक्ट्रेस की तरह रवीना का नाम भी कंट्रोवर्सी में रहा है। बताया जाता है कि एक समय में रवीना अपने को-स्टार अजय देवगन से बेहद प्यार करती थीं। दरअसल, दोनों एक ही कॉलेज में साथ पढ़े हुए हैं। फिल्म दिलवाले से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं। बाद में खबरें तो ये भी आईं कि रवीना ने अजय देवगन के लिए सुसाइड तक करने की कोशिश की। क्योंकि उस समय अजय करिश्मा कपूर के नजदीक होने लगे थे। -
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अंदाज अपना-अपना के दौरान रवीना का करिश्मा से झगड़ा इसी बात को लेकर हुआ था। बाद में दोनों ने एक दूसरे से बोलना एक साथ काम करना बंद कर दिया था।
-
बाद में रवीना ने फिल्म डिस्टीब्यूटर अनिल थंडानी से 22 फरवरी 2004 को शादी कर ली थी।
फिलहाल रवीना फिल्मों में ज्यादा सक्रीय न रहकर अपने परिवार और बच्चों की परवरिश में लगी हुई हैं। रवीना एक बेटी और 1 बेटे की मां हैं। उनकी बेटी का नाम राशा और बेटे का नाम रनबीर है। -
उनके अलावा उन्होंने 2 बेसहारा लड़कियों को गोद भी लिया हुआ है। वे उनकी परवरिश भी की है। रवीना ने इन दो बेसहारा बेटियों को शादी से पहले ही गोद लिया था। 2016 की शुरुआत में रवीना ने अपनी एक बेटी छाया की हिंदू-कैथलिक रिवाज से शादी कराई थी। रवीना ने इन नए जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई थीं।
-
40 की उम्र में रवीना अब भी काफी अट्रैक्टिव हैं।
-
वे अब भी बेहद ग्लैमरस हैं।
