-
कोरोना वायरस से फैले संक्रमण पर काबू पाने के लिए पिछले करीब 2 महीने से ज्यादा समय से देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन में कई तरह के व्यवसाय और रोजगार पूरी तरह से ठप्प हैं। लॉकडाउन के कारण सिर्फ आम इंसान ही बेरोजगारी नहीं झेल रहा बल्कि टीवी सेलेब्स को भी मुश्किल हालातों से गुजरना पड़ा है। टीवी की कुछ अभिनेत्रियां हैं जो लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हो गई हैं। आइए डालते हैं इन्हीं एक्ट्रेसेज पर एक नजर:
-
जेनिफर विंगेट टीवी की जाना माना नाम हैं। ' बेहद 2' में वह अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत रही थीं। लेकिन अब उन्हें बताया गया कि लॉकडाउन के कारण 'बेहद 2' को बंद किया जा रहा है। जेनिफर के पास फिलहाल यही काम था। अब सीरियल अचानक बंद हो जाने से वह बेरोजगार हैं। ये बेरोजगारी तब तक चलेगी जब तक उनके पास कोई दूसरा ऑफर नहीं आ जाता।
-
एकता कपूर नेलॉकडाउन से उपजे हालातों को देखते हुए 'नागिन 4' को बंद करने का ऐलान किया है। निया शर्मा इस सीरियल में लीड रोल प्ले कर रही थीं। ऐसे में निया शर्मा का भी काम चला गया है।
-
रश्मि देसाई भी 'नागिन 4' का हिस्सा थीं। बिग बॉस से निकलने के बाद एकता कपूर ने उन्हें अपने सीरियल में कास्ट किया था। अब लॉकडाउन ने रश्मि से वो काम भी छीन लिया।
-
मोनालिसा के पास इन दिनों सिर्फ 'नजर 2' नाम का सीरियल था। इस सीरियल से उन्हें खूब लोकप्रियता भी हासिल हुई। लेकिन शो के मेकर्स ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए शो को बंद करने का ऐलान कर दिया है।
-
अशनूर कौर का पॉपुलर टीवी शो 'पटियाला बेब्स' भी लॉकडाउन की भेंट चढ़ गया। इसे भी मेकर्स ने बंद करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अशनूर के पास फिलहाल कोई दूसरा सीरियल नहीं है।