-

रणवीर और आलिया एक ऐसी जोड़ी है जिसे सिने लवर्स सिल्वर स्क्रीन पर देखने को बेताब हैं। फिलहाल उनकी ये उम्मीद फिल्म के तौर पर पूरी होती नहीं दिख रही है। लेकिन दोनों साथ जल्द एक कमर्शियल ऐड में साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों मेक माई ट्रिप के ऐड में साथ काम कर चुके हैं।
रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक्स की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। खुद को इंट्रोड्यूस करते हुए अपना नाम राज दिलवाला बताया। कलरफुल लुक में रणवीर एक ट्रक के पीछे पोज कर रहे हैं। जो राज दिलवाला की सारी कॉन्ट्रैक्ट डिटेल्स बता रहा है। इस सब के बीच रणवीर का एक्सप्रेशन देखने लायक है। ये तस्वीर भी रणवीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा 'लड़की ब्यूटी फूल कर गई चूल'। -
पिंक और लाइट ब्लू लहंगे में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
-
बता दें कि रणवरी ने हाल ही में ही फिल्म बेफिक्रे की शूटिंग खत्म की है। अब संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में उनके मुख्य किरदार में होने की खबरें हैं।