-
रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो हमेसा चर्चा में बन रहते हैं। कभी वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के कारण सुर्खियों में रहते हैं तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। लेकिन रणवीर अपने फंकी लुक के कारण कुछ ज्यादा ही चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया में रणवीर सिंह की बातें हो रही हैं। रणवीर को लोग ट्रोल कर रहे हैं। (All Photos: Ranveer Singh Instagram)
-
दरअसल रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीरें पोस्ट की हैं।
इन तस्वीरों में रणवीर ने ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट शर्ट के साथ मैचिंग कैप और बेहद फंकी पिंक एंड गोल्डन हाई वेस्ट पैंट पहनी हुई है। -
रणवीर के कपड़ों का मजाक उड़ाते ट्रोल्स पूछ रहे हैं कि आज पत्नी दीपिका के कपड़े पहन लिए हो क्या?
-
वहीं कुछ ट्रोल्स ये भी लिख रहे हैं कि भाई ऐसी हरकतें अब छोड़ तो वर्ना तलाक हो जाएगा।
बता दें कि रणवीर सिंह अकसर अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस वाली तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।पहले भी उनके अतरंगी फंकी लुक्स वायरल हो चुके हैं। -
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह कपिल देव की बायोपिक में काम कर रहे हैं।
