पद्मावती के अलाउद्दीन खिलाजी रणवीर सिंह ने एक बार फिर से अपना नया लुक फैंस को दिखाया। उनके नए लुक में फीमेल फैंस का खुमार देखते ही बनता है। एक दिन पहले ही रणवीर सिंह ने अपने नए लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिस पर अब तक सवा करोड़ (1,273,463) से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। रणवीर की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। देखिए रणवीर के पुराने लुक की तस्वीरें। -
उन्होंने अपने पद्मापति लुक को अब गुडवाय कह दिया है। नए लुक में वे एक क्यूट बॉय लग रहे हैं। लिहाजा यही वजह है कि उनका ले लुक फीमेल फैंस को ज्यादा पसंद आ रहा है।
-
गौरतलब है कि रणवीर सिंह हमेशा से ही सोशल मीडिया पर अपने बदलते लुक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
लिहाजा उनका बदला लुक इस बार भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गर्ल्स को सिंह का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह ने धोनी स्टाइल में अपने हेयर को बढ़ाया हुआ था लेकिन बदले हुए लुक में वे ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपनी मोस्ट अवेडिट अपकमिंग फिल्म पद्मावती के लिए काफी लंबे बाल रखे हुए थे, क्योंकि फिल्म में उनकी भूमिका अलाउद्दीन खिलजी की है। लिहाजा फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है अब सिर्फ प्रमोशन बाकी है। इसलिए उन्होंने अपने बाल कटवा दिए। सिंह ने अपने बाल कटवाने वाला वीडियो भी इंस्टाग्राम पर साझा किया है। -
रणवीर का पद्मावती वाला लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
-
बड़े बाल और दाड़ी वाले लुक से अब रणवीर सिंह कहीं ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।
