-
Rani Pakshalika SIngh: रानी पक्षलिका सिंह यूपी में आगरा के पास बाह से बीजेपी (BJP) की विधायक हैं। 2017 में वह पहली बार इस सीट से एमएलए चुनी गईं।रानी पक्षलिका सिंह भदावर राजपरिवार की रानी हैं। यह इलाका चंबल के बीहड़ में आता है, इसी कारण उन्हें बीहड़ की रानी भी कहा जाता है। बाह सीट ऐसी है कि चाहे पार्टी कोई भी लड़े जीत रानी पक्षलिका के परिवार की ही होती है।
-
जिस बाह सीट से रानी पक्षलिका सिंह विधायक बनी हैं वहीं से उनके पति राजा महेंद्र अरिदमन सिंह 6 बार से विधायक रहे। यह भी पढ़ें: राजा भैया से मुख्तार अंसारी तक: यूपी के इन नेताओं की पत्नियां भी रखती हैं हथियार, जानिए किनके पास क्या )
-
अरिदमन सिंह 1989 से 2017 तक लगातार इस सीट से चुनाव जीतते रहे। इस दौरान वह कभी बीजेपी से लड़े तो कभी सपा से।
-
इतिहास पर नजर डालें तो बाह सीट को रानी पक्षलिका सिंह की पुश्तैनी सीट कहना भी गलत नहीं होगा क्योंकि उनके ससुर राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह भी बाह सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं।
-
पक्षलिका सिंह के ससुर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतते रहे। (यह भी पढ़ें: यूपी की सबसे अमीर महिला MLA हैं पक्षलिका सिंह, जानिए कितनी है संपत्ति)
-
बाह सीट के चुनावी आंकड़ों से स्पष्ट है कि यहां पार्टी से ज्यादा व्यक्ति विशेष की जीत होती रही है।पक्षलिका सिंह के पति राजा अरिदमन सिंह और उनके परिवार का दबदबा साफ दिखाई देता है।
-
अभी तक बाह सीट के जैसे नतीजे रहे हैं उन्हें देख साफ कहा जा सकता है कि रानी पक्षलिका का परिवार किसी भी पार्टी के टिकट पर लड़ें जीत उन्हीं की होगी। (यह भी पढ़ें: 34 तलवार, 31 खंजर समेत 132 हथियारों की मालकिन हैं बीहड़ की ये रानी, अखिलेश यादव का साथ छोड़ थामा था BJP का हाथ )
-
बता दें कि बाह सीट से सिर्फ एक बार इस परिवार को हार का सामना करना पड़ा था। 2007 में बीएसपी के मधुसूदन शर्मा ने रानी पक्षलिका के पति को मात दी थी।(यह भी पढ़ें: मायावती से भी अमीर हैं BSP के ये विधायक, जानिए कौन हैं सबसे ज्यादा संपत्ति वाले यूपी के 7 MLA)
