-
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक चैट शो के दौरान जब यह पूछा गया कि रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीच वह किसे चुनेंगी तो वह असमंजस में पड़ गईं। समस्या इसलिए भी थी क्योंकि उन्हें चुनना था कि दोनों में से डांस कॉम्पटीशन कौन जीतेगा। खबरों के मुताबिक तकरीबन 45 सेकेंड तक चुप रहने के बाद उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब देना उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। लेकिन फिर उनके लिए सर्व किए गए केक की एक बड़ी बाइट लेने के बाद उन्होंने अपने बालों को रणवीर सिंह के अंदाज में अपने बालों को हिलाया।
-
इसी चैट शो में जब उनसे यह पूछा गया कि फिल्म बाजीवार मस्तानी में उनका रणवीर के साथ डांस का अनुभव कैसा रहा। इस पर दीपिका ने अपनी उंगलियों को मोड़ कर दिल की शेप बनाते हुए कहा उन्हें रणवीर के साथ डांस करके अच्छा लगा।
-
दर्शकों ने तमाशा फिल्म के गाने 'मटरगश्ती' में रणबीर कपूर को दीपिका के साथ कोर्सिका की सड़कों पर खूबसूरत डांस करते देखा है।
-
गोलियों की रासलीला राम-लीला फिल्म के गाने इश्कियाऊ ढिश्कियाऊ पर दीपिका पादुकोण का रणबीर के साथ इंटेंस डांस दर्शक कैसे भूल सकते हैं। इस फिल्म के गाने 'अंग लगा ले रे' में भी दीपिका काफी हॉट अवतार में नजर आईं थीं।
-
होली पर जितना रणबीर कपूर और दीपिका को फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'बलम पिचकारी' पर देख कर दर्शकों ने इंजॉय किया उतना शायद ही किसी फिल्म में किया हो। रंगों के बीच बेहद रोमेंटिक लग रहे इस कपल के वीडियो सॉन्ग ने काफी वक्त तक दर्शकों के दिलों में जगह बनाए रखी।
-
फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह और दीपिका दूसरी बार एक साथ डांस नंबर करते नजर आए। हालांकि दर्शकों ने फिल्म में दोनों का सेम फ्रेम में आना जरूर मिस किया होगा।
-
तो अब आप ही तय करिए कि दीपिका के लिए बेहतर डांस पार्टनर कौन होगा रणवीर सिंह या रणबीर कपूर।