-
Bollywood Couples Durin Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 14 मई तक पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों में ही कैद हैं। लेकिन बॉलीवुड के तमाम कपल्स ऐसे हैं जो इस वक्त भी एक साथ रह रहे हैं। ऐसे कपल्स में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से लेकर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा तक के नाम शामिल हैं। आइए डालते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही लव बर्ड्स पर एक नजर:
-
इस लॉकडाउन में रणबीर और आलिया एक साथ रह रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों एक साथ नजर आए थे।
-
मलाइका अरोड़ा भी हाल ही में अर्जुन कपूर के घर पर स्पॉट की गई थीं। दोनों के अफेयर की खबरें लंबे समय से चर्चा में है।
-
सुष्मिता सेन भी अपने बॉयफ्रेंड रोहमान शॉल के साथ ही रह रही हैं। दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।
-
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ रह रहे हैं। हाल ही में अहान ने अपनी थ्रोबैक फोटो भी पोस्ट की थी। अहान जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/coronavirus-lockdown-ex-bigg-boss-contestant-lopa-mudra-raut-share-photos-in-lockdown-pics-viral/1364399/ “>कोरोना: लॉकडाउन में पुराने दिनों को यूं फील कर रहीं लोपा मुद्रा राउत, तस्वीरें वायरल
-
रितिक रौशन और सुजैन खान का तलाक हो चुका है। बावजूद इसके वह लॉकडाउन के दौर में साथ रहे रहे हैं। सुजैन कुछ दिनों के लिए बच्चों के साथ रितिक के घर पर शिफ्ट हो गई हैं।