-

दूरदर्शन के मशहूर सीरियल रामायण (Ramayan) के किरदार निभाने वाले ज्यादातर एक्टर आज अपने किरदारों के नाम से ही जाने जाते हैं। राम और सीता का किरदार निभा चुके अरुण गोविल (Arun Govil) औऱ दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhaliya) को तो लोग सही में राम-सीता मानकर पूजते भी थे। इसी तरह का एक एक्टर और था जो अपने किरदार के कारण अमर है। हम बात कर रहे हैं रामायण के रावण की। रावण (Raavan) का किरदार निभाया था अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने। देखिए अब कैसे दिखने लगे हैं 'लंकेश':
-
अरविंद त्रिवेदी का जन्म गुलाम भारत में सन् 1937 में हुआ था। आज वह 82 साल से ज्यादा के हो चुके हैं। (Photo: Instagram@arpitsinh_bhati_1312)
-
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दिनों वह अपना पूरा समय राम-भक्ति में लगा रहे हैं।(Photo: Youtube)
रामायाण में रावण का किरदार निभा अपनी आवाज से समा बांध देने वाले अविनाश त्रिवेदी अब बुजुर्ग हो चले हैं। (फोटो: Instagram@ramanandsagarramayan) -
मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे अरविंद त्रिवेदी गुजराती सिनेमा में 40 सालों तक सक्रीय रहे। (Photo: @trivedihima/instagram)
-
अरविंद त्रिवेदी को गुजराती सिनेमा में अमूल्य योगदान के लिए तमाम प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा गया।
रामायण में रावण का किरदार निभा वह इतना लोकप्रिय हुए कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लोकसभा का चुनाव भी लड़वाया। (फोटो: Instagram@ramanandsagarramayan) <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/ramayana-arvind-trivedi-wants-to-be-kevat-but-ramanad-sagar-chosen-him-as-raavan-know-how/1371971/ “>रामायाण में रावण नहीं केवट बनने गए थे अरविंद त्रिवेदी, जानिए कैसे मिला लंकेश का किरदार -
अरविंद ने साल 1991 में गुजरात के साबरकांथा लोकसभा सीट से चुनाव जीता औऱ संसद भी पहुंचे। हालांकि अरविंद त्रिवेदी का बहुत कम समय में ही राजनीति से मोहभंग हो गया और वह एक्टिंग की दुनिया में फिर से सक्रिय हो गए।
-
फिलहाल अरविंद त्रिवेदी एक्टिंग की दुनिया से भी दूर हैं औऱ घर पर ही रहते हैं। (फोटो: Instagram@trivedihima)