-
Ramayan: रामानंद सागर कृत रामायण का दूरदर्शन पर एक बार फिर से प्रसारण हो रहा है। 33 साल बाद दोबारा रामायण की टीवी पर वापसी हुई है। इस सीरियल को आज भी उतना ही प्यार मिला रहा है जितना तब मिला था। सीरियल के सभी पात्र एक बार फिर से चर्चा में आ चुके हैं। रामानंद सागर के रामायण में शूर्पणखा का किरदार भी काफी लोकप्रिय है। शूर्पणखा का किरदार निभाया था एक्ट्रेस रेणु धारीवाल ने। आइए देखते हैं अब कैसी दिखती हैं टीवी की 'शूर्पणखा':
-
रेणु धारीवाल ने 22 साल की उम्र में शूर्पणखा का रोल प्ले किया था। अब वह 56 साल की हो चुकी हैं।
-
रेणु शादी के बाद रेणु खानोलकर बन चुकी हैं।
-
रेणु खानोलकर का 23 वर्षीय बेटा है।
-
एक्टिंग में नाम कमाने के बाद रेणु ने राजनीति के मैदान में रख दिया था। वह कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ी हैं।
-
रेणु ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया था कि वह जब 20 साल की थीं तब पापा से झूठ बोल कर मुंबई निकल गई थीं। वह एक्टिंग करना चाहती थीं।

मुंबई में उन्होंने रोशन तनेजा के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। वहां गोविंदा उनके क्लासमेट हुआ करते थे। -
रेणु थियेटर में काफी काम करती थीं। वहीं पर रामानंद सागर की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने ऑडिशन के लिए अपने ऑफिस बुलाया
-
रेणु को कहा गया था कि ऑडिशन में तुम्हें सिर्फ राक्षसों जैसे हंसना है। रेणु ने इस मौके को भरपूर भुनाया और रामायण में शूर्पणखा का किरदार अपने नाम कर लिया। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/ramayan-jamwant-rajshekhar-upadhyay-now-and-his-lockdown-period/1374246/ “>Ramayan के ‘जामवंत’ अब दिखते हैं ऐसे, यूपी के गांव में लाॉकडाउन में फंसे हुए हैं राजशेखर
-
रामायण के बाद रेणु खानोलकर को कुछ फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी देखा जा चुका है।

(All Photos: Renu D Khanolkar Facebook)