-
रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक सीरियल रामायण (Ramayan) की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। 33 साल बाद इस सीरियल का दोबारा प्रसारण हुआ तो भी इसे दर्शकों का अथाह प्यार मिला। रामायण में काम करने वाले कई कलाकार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। कुछ जीवित हैं तो कुछ ये दुनिया छोड़ गए हैं। मेघनाद (Meghnad) रामायण का एक मशहूर किरदार था जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। इस किरदार को निभाया था बॉलीवुड एक्टर विजय अरोड़ा (Vijay Arora) ने।
-
27 दिसंबर 1944 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे विजय अरोड़ा 2 फरवरी 2007 को इस दुनिया से चले गए। उन्हें स्टमक कैंसर था।
-
विजय अरोड़ा की बीमारी और अचानक मौत से उनका पूरा परिवार बुरी तरह टूट गया।
-
विजय अरोड़ा के परिवार में उनका एक बेटा और पत्नी हैं। बेटे का नाम फरहद और पत्नी का नाम दिलबर अरोड़ा है।
-
साल 2009 में मुंबई मिरर से बात करते हुए विजय अरोड़ा के बेटे ने बताया था कि पिता की मौत के बाद उनकी मां डिप्रेशन में चली गई थीं।
-
बकौल फरहद, दिलबर दिन भर रोती रहतीं और अजीब सी हरकतें भी करने लगतीं।
-
फरहद ने बताया था कि उनकी मां इतना ज्यादा डिप्रेस्ड हो गई थीं कि किचन में जातीं और गैस ऑन कर चली आतीं।
-
इसके अलावा वो खुद से ही बातें करते हुए कभी जोर-जोर से हंसने लगतीं तो कभी चीख-चीख कर रोतीं।
-
विजय अरोड़ा की मौत के बाद उनके करीबी दोस्त जैसे गोविंदा, डैनी, बप्पी लाहिड़ी घर पर आतें तो उनसे भी नहीं मिलती थीं दिलबर। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/heart-wrenching-story-of-vijay-arora-aka-meghnad-of-ramanand-sagar-ramayan/1373108/ “>'मेघनाद' की राजेश खन्ना से होती थी तुलना, जीनत अमान का हीरो बन छा गए थे विजय अरोरा
-
18 महीनों तक इसी तरह का सिलसिला चलता रहा फिर होम्योपैथी की मदद से दिलबर अरोड़ा ठीक हो पाईं।
-
(All Photos: @ramanandsagarramayan/instagram & @vijay_arora_2712/instagram)
