-
रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में काम करने वाले कलाकारों में बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटों का नाम भी शुमार हो सकता था। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके लिए हामी नहीं भरी। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के जुड़वा भाइयों को लव और कुश के लिए चुना जा रहा था। हालांकि बाद में ये रोल स्वप्निल जोशी और मयूरेश क्षेत्रमाडे ने निभाया था।
-
शत्रुघ्न सिन्हा के जुड़वा बेटों का जन्म 1983 में हुआ था। जब रामायण के लिए रामानंद सागर ने उन्हें अप्रोच किया था तो दोनों की उम्र 4 से 5 साल के बीच थी।
-
रामानंद सागर को लव और कुश के लिए शत्रुघ्न सिन्हा के दोनों बेटे एकदम परफेक्ट लग रहे थे।
-
सागर ने शत्रुघ्न सिन्हा से इस बाबत मुलाकात की औऱ उन्हें अपनी इच्छा बताई। एक बार को शत्रुघ्न तैयार भी हो गए थे।
-
हालांकि शत्रुघ्न की पत्नी पूनम को इतनी छोटी उम्र में बच्चों का काम करना ठीक नहीं लगा। उन्हें बच्चों के देखभाल की भी चिंता सता रही थी।
-
बाद में पूनम की बात सुन शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपना मन बदल लिया औऱ रामानंद सागर को अपना फैसला सुना दिया। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mahabharat-renuka-israni-who-played-gandhari-know-all-about-her/1380370/ “>‘महाभारत’ की ‘गांधारी’ रेणुका आज तक हैं कुंवारी, 22 की उम्र में बनी थीं 29 साल के ‘दुर्योधन’ की मां
-
मजेदार बात तो ये रही कि लव औऱ कुश का किरदार ना निभा पाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के दोनों बेटों का नाम लव औऱ कुश ही है। (Photos: Sonakshi Sinha Instagram And You tube)