-
MX Player की ओरिजिनल वेब सीरीज रक्तांचल (Raktanchal) इन दिनों चर्चा में है। क्रांति प्रकाश झा औऱ निकितिन धीर की ये वेब सीरीज यूपी के दो बाहुबलियों, मुख्तार अंसारी औऱ बृजेश सिंह, की दुश्मनी की रियल लाइफ पर बेस्ड है। इस सीरीज में क्रांति प्रकाश झा जहां विजय सिंह के किरदार में हैं तो वहीं निकितिन धीर वसीम खान बने हैं। क्या आपको पता है कि निकितिन धीर रियल लाइफ में महाभारत के 'कर्ण' के बेटे हैं। (All Photos: Nikitin Dheer Instagram)
-
निकितिन धीर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर से किया था। इस फिल्म में वह सैफुद्दीन के किरदार में दिखे थे।
-
हालांकि निकितिन को असल पहचान मिली रोहित शेट्टी की शाहरुख और दीपिका स्टारर फिल्म चेन्नई एक्स्प्रेस से मिली।
-
चेन्नई एक्स्प्रेस में निकितिन थंगा बली के किरदार में दिखे थे। थंगा बली के रोल में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि फैंस रियल लाइफ में भी उन्हें थंगा बली के नाम से जानते हैें।
-
पर्सनल लाइफ की बात करें तो निकितिन धीर महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर के बेटे हैं।
-
निकितिन धीर ने टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से शादी रचाई है। कृतिका टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं।
-
निकितिन इन दिनों रक्तांचल में वसीम खान की दमदार भूमिका निभा फैंस का दिल जीत रहे हैं। अपनी दमदार फिजिक औऱ शानदार संवाद अदायगी से उन्होंने लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। रक्तांचल काफी पसंद की जा रही है।