• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. raksha bandhan 2025 celebrated not just in india but across many countries

Raksha Bandhan 2025: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है रक्षाबंधन, ये मुस्लिम देश भी हैं शामिल

Raksha Bandhan’s Global Celebrations: रक्षाबंधन केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। खासकर वहां, जहां भारतीय मूल या हिंदू समुदाय की अच्छी खासी आबादी रहती है। आइए जानते हैं किन देशों में रक्षाबंधन का जश्न भारत जैसा ही रंग बिखेरता है।

By: Archana Keshri
August 9, 2025 08:17 IST
हमें फॉलो करें
  • Rakhi Across Cultures The Festival Uniting Siblings Worldwide
    1/9

    रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का सबसे सुंदर और पवित्र पर्व है। यह भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के रिश्ते, प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस साल रक्षाबंधन का पर्व आज यानी कि 9 अगस्त 2025, सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जा रहा है। (Photo Source: Pexels)

  • 2/9

    इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई बहनों की रक्षा का वचन देते हैं और उपहार भी देते हैं। भारत में यह त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रक्षाबंधन सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है? (Photo Source: Unsplash)

  • 3/9

    दुनिया के कई देशों में, जहां भारतीय मूल या हिंदू समुदाय रहते हैं, यह पर्व आज भी पूरे जोश से मनाया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इस पर्व को कुछ मुस्लिम बहुल देशों में भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं भारत के अलावा किन-किन देशों में रक्षाबंधन का जश्न मनाया जाता है और वहां इसे किस तरह मनाया जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 4/9

    नेपाल
    भारत के पड़ोसी देश नेपाल में रक्षाबंधन को “जनै पूर्णिमा” के नाम से जाना जाता है। यहां हिंदू धर्मावलंबियों की संख्या अधिक है और भारत जैसी ही सांस्कृतिक परंपराएं देखने को मिलती हैं। इस दिन पुरुष पवित्र धागा (जनै) बदलते हैं, जबकि महिलाएं भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। धार्मिक महत्व के कारण लोग नदियों में स्नान करते हैं और कुंभेश्वर मंदिर जैसे पवित्र स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। (Photo Source: Unsplash)

  • 5/9

    मॉरीशस
    मॉरीशस में लगभग 70% आबादी भारतीय मूल की है, जिनमें अधिकतर हिंदू हैं। यहां रक्षाबंधन को पारिवारिक और सामुदायिक दोनों स्तरों पर मनाया जाता है। बहनें भाइयों को राखी बांधती हैं, मिठाई खिलाती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। मंदिरों, स्कूलों और दफ्तरों में भी सामूहिक रक्षाबंधन समारोह आयोजित किए जाते हैं। (Photo Source: Unsplash)

  • 6/9

    फिजी
    फिजी में भी भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, जिनमें से अधिकतर 19वीं सदी में गन्ना मजदूर के रूप में वहां बसे थे।आज भी वहां रक्षाबंधन बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह एक पारिवारिक आयोजन होता है जिसमें बहनें भाइयों को राखी बांधती हैं और पारंपरिक भोजन बनता है। कई सामाजिक संस्थाएं और स्कूल भी बच्चों के बीच राखी बंधन कार्यक्रम आयोजित करते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 7/9

    त्रिनिडाड और टोबैगो
    यहां भी भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और अपने सांस्कृतिक त्योहारों को संजोए हुए हैं। रक्षाबंधन के दिन बहनें घर पर मिठाई बनाती हैं, भाइयों को राखी बांधती हैं और भाई उन्हें उपहार देते हैं। कई भारतीय सांस्कृतिक संगठन भी इस दिन विशेष समारोह करते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 8/9

    पाकिस्तान
    पाकिस्तान के सिंध प्रांत में, खासकर थारपारकर और आसपास के इलाकों में हिंदू-सिंधी परिवार आज भी रक्षाबंधन की परंपरा निभाते हैं। सीमित पैमाने पर मनाए जाने के बावजूद यह त्योहार वहां के हिंदू समुदाय के लिए खास महत्व रखता है। यहां भी बहनें भाइयों को राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वादा करते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 9/9

    बांग्लादेश
    बांग्लादेश के हिंदू समुदाय में भी रक्षाबंधन का उत्सव मनाने की परंपरा है। ढाका सहित कई शहरों में मंदिरों और घरों में राखी बांधने के कार्यक्रम होते हैं। भाई-बहन के इस पवित्र बंधन को यहां भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाया जाता है। बहनें राखी बांधती हैं और भाई उपहार देकर इस रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं। (Photo Source: Unsplash)
    (यह भी पढ़ें: गुस्सा आए तो क्या करें? प्रेमानंद महाराज ने बताया अनोखा उपाय)

TOPICS
Rakhi
rakhi day
rakhi festival
Raksha bandhan
raksha bandhan special
rakshabandhan
World
+ 3 More
अपडेट
Weekly Tarot Reading 6 To 12 October 2025: इस सप्ताह शुक्रादित्य राजयोग बनने से इन 5 राशियों को मिलेगा धन-वैभव, मिलेगी खुशखबरी, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
Irani Cup 2025: वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए नहीं चुने गए आकाशदीप का कमाल; अथर्व ताइडे के शतक पर फिरा पानी, 78 रन पर विदर्भ ने गंवा दिए 7 विकेट
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघः राष्ट्र निर्माण के नए क्षितिज की यात्रा – डॉ. मोहन यादव
संभल में बुलडोजर से गिराया जा रहा अवैध निर्माण, तनाव के बीच पुलिस बल तैनात
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED 2026 और CEED 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन, इस Direct Link से करें पंजीकरण
‘आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी’, राजनाथ सिंह बोले- भारतीय सेनाएं जब,जहां चाहें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकतीं हैं
नवरात्रि के दौरान शक्तिपीठों में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सरकार ने दिया आंकड़ा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
दिल की दवा हैं ये 5 फल, रोज 1 खाएं, नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल भी हो जाएगा साफ, जानिए कैसे
Dussehra 2025: लंकापति रावण के दस सिर और राहु-केतु का है गहरा कनेक्शन, व्यक्ति के जीवन में डालते हैं गहरा असर, ज्योतिषी से जानें इसका महत्व
Dussehra 2025: दशहरे पर भगवान श्रीराम के 108 नामों का जाप है चमत्कारी, जपने से हर इच्छा हो सकती है पूरी
शुभमन गिल ने खोल दिया बड़ा राज, कैसे सचिन तेंदुलकर के गुरुमंत्र से इंग्लैंड दौरे पर किया कमाल
फोटो गैलरी
7 Photos
दांत का कीड़ा दूर करने के लिए हफ्ते में कितनी बार ऑयल पुलिंग करना चाहिए, जानें एक्सपर्ट्स की राय
26 minutes agoOctober 2, 2025
9 Photos
नवरात्रि के बाद बचे नारियल के छिलके का क्या करें? यहां जानिए उपयोग करने के 7 आसान टिप्स
35 minutes agoOctober 2, 2025
11 Photos
चाणक्य नीति: ऐसे सात लोग धरती पर बोझ हैं, मनुष्य के रूप में जानवर हैं
2 hours agoOctober 2, 2025
और पढ़ें
Trending Topics
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
Trending Stories
  • Weekly Tarot Reading 6 To 12 October 2025: इस सप्ताह शुक्रादित्य राजयोग बनने से इन 5 राशियों को मिलेगा धन-वैभव, मिलेगी खुशखबरी, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
  • Irani Cup 2025: वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए नहीं चुने गए आकाशदीप का कमाल; अथर्व ताइडे के शतक पर फिरा पानी, 78 रन पर विदर्भ ने गंवा दिए 7 विकेट
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघः राष्ट्र निर्माण के नए क्षितिज की यात्रा – डॉ. मोहन यादव
  • संभल में बुलडोजर से गिराया जा रहा अवैध निर्माण, तनाव के बीच पुलिस बल तैनात
  • IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED 2026 और CEED 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन, इस Direct Link से करें पंजीकरण
  • ‘आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी’, राजनाथ सिंह बोले- भारतीय सेनाएं जब,जहां चाहें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकतीं हैं
  • नवरात्रि के दौरान शक्तिपीठों में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सरकार ने दिया आंकड़ा
  • दिल की दवा हैं ये 5 फल, रोज 1 खाएं, नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल भी हो जाएगा साफ, जानिए कैसे
  • Dussehra 2025: लंकापति रावण के दस सिर और राहु-केतु का है गहरा कनेक्शन, व्यक्ति के जीवन में डालते हैं गहरा असर, ज्योतिषी से जानें इसका महत्व
  • Dussehra 2025: दशहरे पर भगवान श्रीराम के 108 नामों का जाप है चमत्कारी, जपने से हर इच्छा हो सकती है पूरी
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
Download Apps
  • Play_stor
  • Apple_stor
Express Group
  • The Indian Express
  • The Financial Express
  • Loksatta
  • IeTamil.Com
  • IeMalayalam.Com
  • IeBangla.Com
  • ieGujarati.com
  • InUth
  • IE Education
  • The ExpressGroup
  • Ramnath Goenka Awards
Quick Links
  • T&C
  • Privacy Policy
  • Latest News
  • Contact Us
  • About US
  • This Website Follows The DNPA’s Code Of Conduct
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US