-
Rakhi 2023: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सदी के महानायक हैं। उनके चाहने वाले दुनिया में करोड़ों फैंस हैं। दुनिया की हर खुशी समेटे अमिताभ बच्चन की कोई सगी बहन नहीं है। हालांकि ऐसा नहीं है कि रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन उनकी कलाई सूनी रहती है। (Photo: Amitabh Bachchan/Twitter)
-
अमिताभ बच्चन को उनकी तमाम मुंहबोली बहनें राखी भेजती हैं। वैसे इस बार की राखी अमिताभ के लिए थोड़ी अलग होने वाली है। (Photo: KIFF/Twitter)
-
इस रक्षाबंधन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अमिताभ बच्चन को राखी बांधेंगी। ममता मुंबई में अमिताभ के बंगले पर जाकर उन्हें राखी बांधेंगी। (Photo: Mamata Banerjee/Twitter)
-
दरअसल 31 अगस्त और 1 सितंबर को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की दो दिवसीय बैठक मुंबई में होनी है।(Photo: PTI)
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता बनर्जी 30 की शाम तक मुंबई पहुंच जाएंगी और अमिताभ के बंगले पर जाकर उन्हें राखी बांधेंगी। (Photo: KIFF/Twitter)
-
बता दें कि अमिताभ बच्चन और ममता बनर्जी में बहुत ही स्नेह का रिश्ता है। अमिताभ जब भी बंगाल जाते हैं तो ममता बनर्जी से जरूर मिलते हैं। (Photo: KIFF/Twitter)
-
अमिताभ कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इस फेस्टिवल के मंच से भी अमिताभ और ममता कई बार एक दूसरे के लिए अपने प्यार को जाहिर कर चुकी हैं। (Photo: KIFF/Twitter)
