-
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अपने काम से ज्यादा अपने कमेंट्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं या बोलती हैं जो उनकी चर्चा का काण बन जाता है। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है। राखी सावंत ने अपने को-एक्टर को फ्रिज से भी ठंडा बता दिया है। राखी के इस कमेंट पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
-
दरअसल राखी सावंत ने हाल ही में एक म्यूजिक विडियो शूट किया, जिसे लेकर वह काफी एक्साइटेड थीं।
-
लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उनकी यह एक्साइटमेंट अपने हीरो को देखकर गायब हो गई।
-
राखी सावंत अपने इस को-स्टार की परफॉर्मेंस से इतना निराश हुईं कि उन्हें 'फ्रिज से भी ठंडा' बता दिया।
-
राखी सावंत ने अपने इस सॉन्ग शूट का विडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन लिखा, 'कैसा हीरो है, फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा।'
-
राखी के इस पोस्ट पर लोग उन्हीं का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ट्रोल करने लगे। लोगों ने ऐसे-ऐसे कमेंट्स किए कि उन्हें यहां पर बताया भी नहीं जा सकता।
-
हुआ ये था कि राखी एक रोमांटिक ट्रैक शूट कर रही थीं और उनके मुताबिक को-स्टार सही से परफॉर्म नहीं कर पा रहा था, इसी वजह से उन्होंने उसे 'ठंडा' कहा।