-
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikant) की बेटी और एक्टर धनुष (Dhanush) की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या (Aishwarya rajnikant) एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण बना है उनका बॉलीवुड डेब्यू। साउथ में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं ऐश्वर्या अब हिंदी फिल्म बनाने जा रही हैं।
-
ऐश्वर्या ओ साथी चल नाम की बॉलीवुड फिल्म का डायरेक्शन करेंगी। सच्ची घटना पर आधारित एस लव स्टोरी की प्रोड्यूसर हैं मीनू अरोड़ा।
-
मीनू अरोड़ा ने एक मीडिया इंटरव्यू में ऐश्वर्या के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बताया है। हालांकि उन्होंने फिल्म के बारे में बहुत कुछ बताने से इनकार कर दिया।
-
ऐश्वर्या से पहले उनके पिता रजनीकांत और पूर्व पति धनुष भी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों को ही हिंदी पट्टी के दर्शकों ने खूब पसंद किया।
-
अब ऐश्वर्या ने भी बॉलीवुड का रुख कर लिया है। आने वाले समय में पता चल जाएगा कि क्या लोग ऐश्वर्या को भी रजनीकांत और धनुष की ही तरह प्यार देते हैं या नहीं।
-
बता दें कि ऐश्वर्या और धनुष पिछले हाल ही में अलग हो गए। दोनों 18 साल की शादी में रहने के बाद आपसी सहमति से अलग हो चुके हैं।
-
Photos: Social Media
