-
स्री शादी में जरूर जाना, बरेली की बर्फी, न्यूटन जैसी तमाम हिट फिल्में देने वाले राजकुमार राव इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मों में तो राव को रोमांस करते हुए आपने खूब देखा होगा लेकिन उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड के बारे में शायद बहुत कम लोग जानते हैं। यहां हम आपको राव की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड से रूबरू कराते हैं। अपने बिजी शेड्यूल से छुट्टी लेकर राजकुमार राव इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बात की जानकारी भी खुद राजकुमार राव और उनकी गर्लप्रेंड पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दी है। दुनिया भर के शोर- शराबे से दूर यह कपल अपनी मस्ती में मग्न हैं और एक दूसरे को अपना कीमती समय दे रहे हैं। (All Pics- Raj Kummar Rao/ Patralekhaa instagram)
-
समुंदर किनारे एक दूसरे के हाथों को थामे दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीर को पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा..शायद ही कोई होगा जिसे खूबसूरत बीच पर लोंग वॉक पसंद न हो।
जालीदार झूले में लेटे हुए मुस्कुराने वाला दोनों का यह अंदाज बाकइ एक कपल के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग को दर्शा रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश लग रहे हैं। -
स्कूटर की सवारी कर दोनों ने गोवा की खूबसूरती को पास से निहारा। तस्वीर पोस्ट कर राव ने बताया कि इसी स्कूटर के जरिए उन्होंने गोवा की सड़कों पर एक बेहतरीन राइड की और यहां के कई कैफे और ग्रीनरी को निहारा।
-
गोवा में दिनभर की मस्ती के बाद दोनों ने होटल में आराम फरमाया और फैंस को इस तस्वीर से अपडेट किया। तस्वीर में दोनों टीवी देखते हुए किसी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। राव और पत्रलेखा अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सीरियस हैं।
-
एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा बी-टाउन अब उन कपल्स में शामिल हैं जो अपनी लव लाइफ पब्लिक से छिपाते नहीं हैं।
-
दोनों जब भी कहीं जाते हैं तो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ जरूर शेयर करते हैं।
-
दोनों ने यहां के कई खूबसूरत गार्डन गैलरीज की सैर की।
-
दोनों एक दूसरे के साथ चिलआउट करते हैं और अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं।
