-

Raajkumar Life Story: राजकुमार हिंदी सिनेमा जगत के बहुत बड़े नाम हुआ करते थे। उनके अदाकारी के लाखों दीवाने थे। राजकुमार (Rajkumar) अपनी एक्टिंग के अलावा अपने रवैये और अपनी शर्तों पर काम करने के लिए भी जाने जाते थे। एक बार तो उन्होंने जिद कर दी कि उन्हें असली गहने पहनने हैं उसके बाद ही शूटिंग होगी। आइए जानें क्या है पूरा मामला:
-
पूरा मामला साल 1966 का है। राम माहेश्वरी नीलकमल नाम से एक फिल्म बना रहे थे। यह फिल्म 1968 में रिलीज हुई और सुपरहिट रही थी।
-
फिल्म में राजकुमार के साथ ही मनोज कुमार और बलराज साहनी जैसे सीनियर एक्टर्स भी काम कर रहे थे। लेकिन शूटिंग के पहले दिन ही राजकुमार की जिद के चलते शूटिंग घंटों तक रुकी रही थी। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/dharmendra-raajkumar-rift-when-hema-malini-husband-get-role-after-refusal-of-rajkumar-and-made-superstar/1682096/">जिस रोल को राजकुमार ने अपने कुत्ते से करवाया था रिजेक्ट, उसी ने धर्मेंद्र की चमकाई किस्मत</a> )
-
दरअसल फिल्म में राजकुमार एक मूर्तिकार बने थे। उन्हें आभूषण पहने हुए दिखाना था। उनको जो कपड़े दिये गए थे उसी में गहने चुपके हुए थे। इसपर राजकुमार बिफर गए थे। बोले ये सब क्या है..हटाओ इसे मैं नहीं पहनूंगा।
-
राजकुमार की आपत्ति के बाद जब फिल्म मेकर्स ने उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि पर्दे पर सबकुछ असली दिखना चाहिए। जनता पागल नहीं है। वह असली गहने पहनकर ही शूटिंग करेंगे। डायरेक्ट के लाख मनाने पर भी राजकुमार नहीं माने। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/raajkumar-life-secrets-when-amitabh-bachchan-friend-sunil-dutt-son-sanjay-dutt-take-oath-to-beat-rajkumar/1697448/">जिस एक्टर को अपना भाई मानते थे राजकुमार उसी के बेटे ने उन्हें पीटने की खा ली थी कसम</a> )
-
आखिरकार थक हारकर राजकुमार के लिए असली आभूषण मंगवाए गए। असली गहने पहनकर ही राजकुमार ने फिल्म में अपना पहला शॉट दिया। तब कर शूटिंग रुकी रही थी और बड़े-बड़े कलाकार इंतजार करते रहे थे।
-
फिल्म 2 साल में बनकर तैयार हुई और जब सिनेमाघरों में पहुंची तो तहलका मचा दिया। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/rajesh-khanna-life-story-when-raajkumar-insult-dimple-kapadia-husband-in-whole-film-industry/1691583/">‘हमारा फेंका खाकर तो कुत्ता भी बुलडॉग बन जाता हैं..’, जब राजकुमार ने राजेश खन्ना की कर दी थी इंसल्ट</a> )