-
Rajesh Khanna Dimple Kapadia: राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में जो शोहरत हासिल की वो किसी और को नसीब ना हो सकी। राजेश खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री में कई दोस्त बनाए। उनके अजीज दोस्तों की फेहरिस्त में सनी देओल (Sunny Deol ) के पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) का नाम भी शुमार था।
-
राजेश खन्ना औऱ धर्मेंद्र ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। दोनों ही एक्टर्स ने अपनी अदाकारी से करोड़ों फैंस भी बनाए।
-
राजेश खन्ना और धर्मेंद्र दोनों पंजाब से आते थे। पंजाबी होने के कारण दोनों एक्टर्स काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। दोनों पीने के भी खूब शौकीन थे। फिल्मी पार्टियों में भी दोनों अकसर जाम टकराते नजर आ जाते।
-
राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। डिंपल कपाड़िया उनसे 16 साल छोटी थीं। दोनों की दो बेटियां हैं।
-
शादी के करीब 10 साल बाद डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना का घर छोड़कर चली गईं। वह अपने पति के टीना मुनीम संग अफेयर से खफा थीं।
-
राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल का नाम उनके दोस्त धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल संग जुड़ा। दोनों के ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन रोमांस की खबरों से तब के अखबार और मैगजीन भरे रहते थे।
-
वह डिंपल कपाड़िया ही थीं जिनके कारण सनी देओल ने पहली बार अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी से बात की थी।
-
Photos: Social Media