-
कई बॉलीवुड सेलेब्स का अपने पार्टनर से तलाक हो चुका है। तलाक के पीछे कई कारण रहे होंगें। कुछ एक्टर्स का शादी के बाद भी दूसरी अभिनेत्री से नाम जुड़ा। इसका असर ये पड़ा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी तबाह हो गई। किसी की पत्नी ने तलाक दे दिया तो किसी ने सुसाइड कर लिया। आइए डालें ऐसी ही चंद अभिनेत्रियों पर एक नजर:
-
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार ने डिंपल कपाड़िया से शादी रचाई थी। शादी के बाद उनका नाम टीना मुनीम से जुड़ा। टीना से नजदीकी के कारण डिंपल ने बिना तलाक दिये राजेश खन्ना को छोड़ दिया था।
-
भोजपुरी अभिनेता से बीजेपी के सांसद बने मनोज तिवारी की पहली पत्नी का नाम रानी था। साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक की तमाम वजहों में एक जो सबसे बड़ी वजह थी वह थी मनोज तिवारी की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से नजदीकी। मनोज तिवारी ने खुद इस बात को कबूला था।
-
रितिक रोशन का नाम कंगना रनौत के साथ काफी चर्चा में रहा। कंगना रनौत के मुताबिक रितिक ने उनसे शादी क वादा किया था। कंगना से जब रितिक का नाम जुड़ा तो उसी बीच रितिक की पत्नी सुजैन ने उन्हें तलाक भी दे दिया। हालांकि ना तो रितिक और ना ही सुजेन ने कभी ये बात कबूली कि कंगना की वजह से उन दोनों का तलाक हुआ था।
-
एक्ट्रेस सोनिया कपूर हिमेश रेशमिया की दूसरी वाइफ हैं। सोनिया कपूर हिमेश की पहली पत्नी कोमल की बेस्ट फ्रेंड थी और हिमेश से उन्हीं के जरिये मिली थीं। सोनिया के इश्क में पड़कर हिमेश ने अपनी 22 साल की शादी तोड़ कर तलाक ले लिया था। साल 2018 में बिमेश ने सोनिया से शादी कर ली थी।
-
साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस गौतमी की कमल हासन से नजदीकियों के कारण सारिक ने उन्हें तलाक दे दिया था। सारिका ने मीडिया में ये बात कही भी थी कि गौतमी के कारण ही उन्हें अपने पति से तलाक लेना पड़ा था।
-
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने दो शादिया की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम था। शादी के छह महीने बाद 8 मार्च 2015 को नीलम ने मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। ये वो दौर था जब पवन सिंह का नाम बोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ काफी चर्चा में था। कहा ये गया कि अक्षरा से नजदीकी के कारण अकसर नीलम औऱ पवन सिंह की लड़ाई हुआ करती थी। हालांकि इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले थे।
