-

Rajesh Khanna Stardom: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना के स्टारडम को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसे वही समझ सकता है जिसने उनका स्टारडम देखा है। रोमांस के बादशाह राजेश खन्ना की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर इस कदर बोलती थी कि बिंदी से लेकर प्रेशर कुकर तक पर हर जगह राजेश खन्ना दिखाई देते थे। अपने पति का वो स्टारडम देख डिंपल कपाड़िया (Dimple kapadia) भी हैरान रह गई थीं।
-
राजेश खन्ना ने 1969 से 1974 के बीच एक के बाद एक 17 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की झड़ी लगा दी थी। राजेश खन्ना के इस कारनामे की बराबरी आजतक कोई भी फिल्म स्टार नहीं दोहरा पाया है। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/dharmendra-hema-malini-amitabh-bachchan-relations-akshay-kumar-to-sunny-deol-these-actors-are-neighbours-in-mumbai/1726118/">अमिताभ बच्चन चिल्लाएं तो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बंगले तक जाती है आवाज, मुंबई में पड़ोसी हैं ये 10 एक्टर्स</a> )
-
राजेश खन्ना की एक झलक को लोग पागल रहा करते थे। राजेश खन्ना अस्पताल में भर्ती होते तो डायरेक्टर प्रोड्यूसर उनके पास में ही बेड बुक करा लेते ताकि उन्हें अपनी फिल्म की कहानी सुना सकें।
-
राजेश खन्ना की सफेद मर्सिडीज जब निकलती तो वह लड़कियों की लिपस्टिक से लाल हो जाया करती थी। पर्दे पर राजेश खन्ना की एक झलक से ही लोग झूम उठते थे। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/rajesh-khanna-lifestory-when-sunny-deol-ex-dimple-kapadia-husband-give-blank-cheque-to-raajkumar-costar-daughter/1723741/">इस सुपरस्टार की बेटी को राजेश खन्ना ने थमा दिया था ब्लैंक चेक, बोले- जो चाहे भर लेना रकम</a> )
-
वह ऐसा दौर था जब हर जगह राजेश खन्ना का नाम दिखाई देता। राजेश खन्ना के नाम पर बिंदी से लेकर प्रेशर कुकर और सैलून से लेकर गुरु कुर्ते तक मार्केट में छा गए थे। उस दौर में ज्यादातर लोग अपने बच्चों का नाम भी राजेश रखने लगे थे।
-
डिंपल कपाड़िया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह काका का वैसा स्टारडम देख दंग थीं। वह खुद भी उनकी बड़ी फैन थीं। इसीलिए उन्होंने उम्र का बड़ा अंतर होते हुए भी राजेश खन्ना से शादी के लिए तुरंत हामी भर दी थी। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/rajesh-khanna-wife-dimple-kapadia-mumtaz-relationship-when-akshay-kumar-mil-gt-angry-over-her-husband-for-amitabh-bachchan-actress/1728715/">झल्ला कर राजेश खन्ना से कह दिया था- उन्हीं से कर लेते शादी, जानिए मुमताज संग कैसे हैं डिंपल कपाड़िया के संबंध</a> )
-
राजेश खन्ना का वो दौर इतना सुनहरा था कि भिखारी भी भगवान के नाम पर नहीं बल्कि राजेश खन्ना के नाम पर भीख मांगने लगे थे। उन दिनों हर जगह एक ही बात सुनाई देती थी- ऊपर आका नीचे काका। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/rajesh-khanna-stardom-when-beggars-use-to-beg-on-the-name-of-akshay-kumar-mil-dimple-kapadia-husband-amitabh-costar/1727784/">ऊपर आका नीचे काका – जब राजेश खन्ना के नाम पर भीख मांगने लगे थे भिखारी</a> )
-
Photos: Social Media