-
Rajesh Khanna Dimple Kapadia Sridevi: राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। उन्होंने एक के बाद एक लगातार 15 हिट फिल्में देकर सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचा दिया था। राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी रचाई थी। हालांकि शादी के करीब 10 साल बाद डिंपल बिना तलाक (Divorce) दिये राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं। अलग होने के बाद डिंपल ने राजेश खन्ना पर बेहद तल्ख कमेंट किया था।
-
पूरा मामला साल 1985 का है। 1984 में डिंपल राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं। 1985 में राजेश खन्ना की श्रीदेवी के साथ मास्टरजी नाम की फिल्म रिलीज हुई थी।
-
फिल्म में राजेश खन्ना अपने काफी छोटी एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ इश्क लड़ाते दिखे थे। फिल्म के पोस्टर्स भी काफी चर्चा में थे। मैगजीन्स में भी राजेश खन्ना और श्रीदेवी के इंटीमेट सीन वाली तस्वीरें खूब छपती थीं।
-
ऐसी ही एक तस्वीर थी जिसमें राजेश खन्ना श्रीदेवी के साथ नजर आ रहे थे। वह फोटो देख डिंपल कपाड़िया ने काफी तीखा कमेंट किया था।
-
डिंपल ने फोटो देख कहा था- राजेश खन्ना बहुत मोटे हो गए हैं और बूढ़े भी। वह गंजे भी हो रहे हैं। अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ ऐसे वाहियात रोल कैसे कर सकते हैं।
-
डिंपल ने आगे कहा था कि राजेश खन्ना एक बड़े कलाकार रहे हैं। उन्हें कम से कम ऐसी फिल्में करनी चाहिए जो उन्हें सूट करे और जिनमें उनके कद की गरिमा ना गिरे।
-
Photos: Social Media
