-

Rajesh Khanna Mumtaz Dimple Kapadia: बॉलीवुड सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना एक वक्त हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम हुआ करते थे। उन्होंने अपने कई को-एक्टर्स का करियर बनाया था। मुमताज का नाम भी उन्हीं में शुमार था। मुमताज के साथ तो राजेश खन्ना के अफेयर की खबरें भी खूब उड़ीं। जब मुमताज ने शादी का फैसला किया था तो राजेश खन्ना खफा हो गए थे।
-
मुमताज का जन्म 31 जुलाई 1947 को मिडिल क्लास मुस्लिम फैमिली में हुआ था। 12 साल की उम्र में ही उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रख लिया था।
-
मुमताज की जोड़ी राजेश खन्ना के साथ खूब पसंद की गई। राजेश खन्ना के साथ मुमताज ने कई सुपरहिट फिल्में दी।
राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी उस समय पर्दे पर सफलता की गारंटी मानी जाती थी। इस जोड़ी ने 'सच्चा-झूठा', 'दो रास्ते', 'आपकी कसम', 'अपना देश', 'दुश्मन', 'प्रेम कहानी', 'बंधन' और 'रोटी' जैसी सफल और यादगार फ़िल्मों में काम किया। -
रियल लाइफ में भी राजेश खन्ना औऱ मुमताज में नजदीकियों की खबरें चर्चा में रहा करती थीं।
-
राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया ने तो ये तक कह दिया था कि राजेश खन्ना को मुमताज से ही शादी कर लेनी चाहिए थी।
-
1973 में जब राजेश खन्ना ने डिंपल संग ब्याह रचाया तो मुमताज ने भी शादी का फैसला कर लिया। मुमताज ने साल 1974 में मयूर माधवानी से शादी रचा ली।
-
मुमताज के शादी के फैसले से राजेश खन्ना काफी खफा हुए थे। उन्होंने मुमताज को काफी समझाया भी था लेकिन उनपर असर नहीं हुआ।
-
राजेश खन्ना का कहना था कि मुमताज करियर में जिस मुकाम पर हैं शादी करते ही वह वहां से हट जाएंगी। और ऐसा ही हुआ भी। शादी के बाद दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद मुमताज फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं।
-
Photos: Social Media