-

Rajesh Khanna: राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार रहे थे। उनका स्टारडम ऐसा था जिसे लगभग हर कलाकार पाने की कोशिश तो करता लेकिन उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता। राजेश खन्ना ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। 18 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया। जाने से पहले उन्होंने अपनी आखिर ख्वाहिश जताई थी जिसे डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) समेत परिवार के दूसरे सदस्यों ने पूरा किया था।
-
राजेश खन्ना को कैंसर था। हालांकि कैंसर का पता लगने के बाद भी उन्होंने सिगरेट और शराब पीना बंद नहीं किया था। इस बात की जानकारी उनके कीरीबी रहे भूपेश रसीन ने मीडिया को दी थी।
-
राजेश खन्ना अपने आखिरी दिनों में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। वहीं पर उनका इलाज चल रहा था।
-
भूपेश रसीन के मुताबिक काका नहीं चाहते थे कि वह अस्पताल में दम तोड़ें। वह अपने बंगले पर ही अपनी आखिरी सांस लेना चाहते थे। इस बाबत उन्होंने परिवार के लोगों से कहा था।
-
डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार सहित परिवार के लोगों ने राजेश खन्ना की इच्छा पूरी की और उन्हें अस्पताल से निकाल उनके बंगले आशीर्वाद लेते गए। वहीं पर उन्होंने दम तोड़ा था।
-
राजेश खन्ना ने दुनिया को अलविदा कहने से पहले ये इच्छा भी जताई थी कि उनकी अंतिम यात्रा एक सुपरस्टार की तरह निकले। तमाम लोग उनके जनाजे के साथ चलें।
-
12 जुलाई को जब राजेश खन्ना का निधन हुआ तो उनकी अंतिम यात्रा उसी तरह से निकाली गई जैसा उन्होंने चाहा था। दूर-दूर से फैंस उन्हें आखिरी सलाम करने पहुंचे। पुलिस, प्रेस और बड़े-बड़े सुपरस्टार्स उनके जनाजे के साथ चलते दिखे।
-
राजेश खन्ना सुपरस्टार की तरह जिए औऱ उनका आखिरी सफर भी सुपरस्टार की ही तरह निकला।
-
Photos: Social Media