-
Rajesh Khanna Bunglow: राजेश खन्ना के बंगले का नाम आशीर्वाद था। इसी बंगले से राजेश खन्ना समेत उनकी दोनों बेटियों की शादियां भी शादी हुई थी। यह बंगला उन्होंने साल 1969 में एक्टर राजेंद्र कुमार से खरीदा था। राजेश खन्ना को अपना बंगला बेचने के कारण राजेंद्र कुमार का उनकी पत्नी संग काफी झगड़ा भी हुआ था।
-
राजेंद्र कुमार की बायोग्राफी ‘जुबली कुमार- द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ अ सुपरस्टार’ में बताया गया है कि राजेश खन्ना ने यह बंगला इस उम्मीद से खरीदा था कि उनकी किस्मत चमकेगी और वह करियर में ऊंचाइंया छूते खुद को देखेंगे। हुआ भी ठीक वैसा ही।
-
तब राजेश खन्ना ने बंगला खरीदते हुए राजेंद्र कुमार से कहा था कि आप पहले से ही अपने करियर के पीक पर हैं और मैं अभी इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर रहा हूं। मेरे जिंदगी बदल जाएगी अगर मैं आपका बंगला खरीद लूंगा, आखिर यह बंगला सबसे बड़े स्टार का जो है।

राजेंद्र कुमार ने राजेश खन्ना को यह बंगला उस जमाने में 3.5 लाख में बेच दिया। बंगला मार्केट रेट से काफी कम दाम में बिका। इस बात से राजेंद्र कुमार के परिवार में कलह भी हुआ। -
राजेन्द्र कुमार ने यह बंगला राजेश खन्ना को बिना परिवार की सलाह के बेच दिया था। राजेंद्र कुमार की पत्नी ने उनसे काफी लड़ाई की और कहा कि जिस बंगले में हम 10 साल से रह रहे हैं और 65 हजार में खरीदा था उसे आपने 3.5 लाख में राजेश खन्ना को बेच दिया। हमें पैसों की जरूरत नहीं थी फिर भी आपने बंगला बेच दिया।
-
समय के साथ बंगले को लेकर राजेंद्र कुमार के घर में कलह खत्म होती गई। राजेश खन्ना ने जब वह बंगला खरीदा था तब उसका नाम डिंपल था। दरअसल डिंपल राजेंद्र कुमार की बेटी का नाम था। बाद में राजेश खन्ना ने बंगले का नाम आशीर्वाद कर दिया।
-
इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि डिंपल नाम के बंगले को खरीदने के कुछ साल बाद ही राजेश खन्ना की शादी डिंपल कपाड़िया से हो गई।
-
राजेश खन्ना के निधन के बाद उनका यह बंगला 90 करोड़ रुपए में बिका।
-
Photos: Social Media