-
Rajesh khanna Anju Mahendru Love Story: राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। लगातार 15 हिट फिल्में देने वाले राजेश खन्ना ने जैसा स्टारडम देखा वैसा शायद ही किसी और को नसीब हुआ हो। अपनी अदाकारी के साथ ही राजेश खन्ना अपनी लव लाइफ (Rajesh khanna Affairs) को लेकर भी अकसर चर्चा में रहे। उनका पहला प्यार थीं अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru)। अंजू महेंद्रू से अलग होने के बाद ही राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी की थी।
-
राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से साल 1972 में शादी रचाई थी। सादी के 12 साल बाद 1984 में डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना से बिना तलाक लिये अलग हो गईं।
-
डिंपल से पहले अंजू महेंद्रू राजेश खन्ना की जिंदगी में रहीं। दोनों मुंबई में लिव-इन में रहा करते थे।
-
एक्ट्रेस और मॉडल अंजू महेंद्रू का राजेश खन्ना संग करीब सात साल तक रिलेशनशिप रहा। 1971 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
-
दरअसल राजेश खन्ना अंजू से शादी करना चाहते थे लेकिन अंजू करियर के उस मोड़ पर शादी के लिए तैयार नहीं थीं। उन्होंने काका को मना कर दिया। काका ने भी उनसे रिश्ता तोड़ लिया।
-
ब्रेकअप के 17 सालों तक दोनों ने एक दूसरे की ओर मुड़कर कभी नहीं देखा। लेकिन 1988 में दोनों की फिर से मुलाकात हुई।
-
दरअसल डिंपल से अलग होने के बाद राजेश खन्ना टीना मुनीम के साथ रिलेशनशिप में रहे। बाद में टीना ने भी उन्हें छोड़ दिया और अमेरिका चली गईं। तब अंजू महेंद्रू ने बतौर दोस्त उनका साथ दिया।
-
बाद में राजेश खन्ना के अंतिम दिनों तक अंजू महेंद्रू उनके साथ खड़ी दिखीं। सम के साथ अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना के बीच की सारी कड़वाहट दूर हो चली थी।
-
All Photos: Social media
