-
Rajesh Khanna Life Story: राजेश खन्ना बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार रहे हैं जिनके लिए लोग पागल रहा करते थे। लड़कियां तो उनकी कार को चूम कर लाल कर दिया करती थीं। राजेश खन्ना ने जो स्टारडम देखा था उसे हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं।
-
ये राजेश खन्ना का जादू ही था कि जिसके साथ पति ने कभी काम ना करने की कसम खाई तो वहीं उनकी पत्नी ने काका पर दिल खोलकर प्यार लुटाया।
-
दरअसल मशहूर गीतकार गुलजार राजेश खन्ना की हरकत से इस कदर खफा हुए थे कि उनके साथ कभी काम ना करने की कसम खा ली थी।
-
हुआ ये था कि गुलजार को अपनी फिल्म की कहानी सुनानी थी। राजेश खन्ना ने उन्हें शाम को 5 बजे अपने घर बुलाया।
-
गुलजार तय समय पर काका के बंगले आशीर्वाद पर पहुंच गए लेकिन राजेश खन्ना दोस्तों संग पार्टी करने में बिजी थे।
-
राजेश खन्ना का इंतजार करते-करते रात के एक बज गए। गुलजार का सब्र जवाब दे गया और वह बंगले से चल गए।
-
तब गुलजार ने कसम खा ली थी कि वह कभी भी राजेश खन्ना के साथ काम नहीं करेंगे। और किया भी ऐसा ही।
-
वहीं गुलजार की पत्नी एक्ट्रेस राखी के राजेश खन्ना से बहुत अच्छे रिलेशन रहे।
-
राखी ने राजेश खन्ना के साथ शहजादा, दाग और आंचल जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
-
राखी राजेश खन्ना को दुनिया के सात अजूबों में से एक बताया करती थीं।
-
राखी ने एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना के बारे में कहा था कि उनके चेहरे में एक अलग किस्म का जादू है। वह शर्मीले और संकोच करने वाले हैं लेकिन उन्हें काफी गलत भी आंका गया।
-
राखी ने कहा था कि राजेश खन्ना आखिर क्यों ना सेट पर तीन घंटे की देरी से पहुंचे, जबकि उनके कोस्टार्स मेकअप के लिए ही घंटों बर्बाद कर दिया करते थे। राजेश खन्ना ने कभी मेकअप नहीं किया।
-
राखी ने राजेश खन्ना की तारीफ करते हुए ये भी कहा था कि क्या आज की जनरेशन का कोई भी बड़ी कलाकार बावर्ची फिल्म में राजेश खन्ना के किरदार के लिए राजी होता।
-
बता दें कि राजेश खन्ना के बारे में ये प्रचलित था कि वह सेट पर घंटों देरी से आते थे और समय से पहले चले जाते थे।
-
लेकिन राजेश खन्ना का स्टारडम ऐसा था कि ना तो कोई कोएक्टर या फिर डायरेक्टर प्रोड्यूसर उनसे कुछ कह पाता था।
-
राखी गुलजार। (All Photos: Social media )