-
Rajesh Khanna Life Story: राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। उनको जो स्टारडम हासिल हुआ वो किसी के लिए भी आसान नहीं है। डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के पति और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के ससुर राजेश खन्ना सिर्फ अपनी अदाकारी के लिए ही नहीं बल्कि अपने अंदाज और शौक के लिए भी काफी चर्चित रहे हैं।
-
राजेश खन्ना तब मर्सिडीज कार से चला करते थे जब बड़े-बड़े एक्टर्स तक के पास अपनी कार तक नहीं होती थी।
-
अपने नौकरों को वह अकसर महंगे गिफ्ट किया करते थे।
-
सलमान खान के पिता सलीम खान के मुताबिक राजेश खन्ना बड़े दिल के आदमी थे। उन्होंने अपने स्टाफ के लोगों को मकान भी दिए हैं।
-
राजेश खन्ना को कोई आदमी अच्छा लगता था तो उसके लिए बिछ जाते थे। गाड़ियां तक गिफ्ट दी है। उस ज़माने में अपने दोस्त नरिंदर बेदी को भी उन्होंने गाड़ी तोहफे में दी थी।
-
राजेश खन्ना पार्टियों के भी खूब शौकीन थे। रोजाना शाम में उनकी महफिल सजा करती थी।
-
राजेश खन्ना की पार्टियों में बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरे शिरकत किया करते थे।
-
विलास घाटे का नाम राजेश खन्ना के बहुत बड़े फैन के तौर पर दर्ज है।
-
विलास घाटे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि राजेश खन्ना हमेशा एक कड़ा पहना करते थे।
-
बतौर घाटे वह कड़ा अफ्रीकी हाथे के बाल का बना था। तब इन सब चीजों पर बैन नहीं होता था।
-
राजेश खन्ना ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू को भी एक फ्लैट गिफ्ट किया था।
-
राजेश खन्ना का बंगला आशीर्वाद अपने जमाने का सबसे आलीशान बंगला माना जाता था।
-
राजेश खन्ना ने वह बंगला तब के सुपरस्टार राजेंद्र कुमार से खरीदा था।
-
राजेश खन्ना के निधन के बाद उनका बंगला बिक चुका है।
-
बता दें कि 17 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में करीब 9 लाख लोग इकट्ठा हुए थे।
-
बॉलीवुड के शहंशाह और राजेश खन्ना के कोएक्टर रहे अमिताभ बच्चन भी काका को आखिरी सलाम करने पहुंचे थे।
-
अमिताभ बच्चन राजेश खन्ना का पार्थिव शरीर देख भावुक हो गए और उनके आंसू छलक पड़े।
-
राजेश खन्ना का जब पार्थिव शरीर श्मशान के लिए निकला तो अमिताभ और अभिषेक पैदल ही अंतिम यात्रा में शामिल हो गए।
-
पत्नी डिंपल कपाड़िया के साथ राजेश खन्ना।
-
नन्हीं ट्विंकल खन्ना को गोद में लिये राजेश खन्ना।
-
किसी पार्टी में डिंपल कपाड़िया औऱ मुमताज के साथ राजेश खन्ना। (Photos: Rahesh khanna Fanpage Facebook and Indian Express)