-
Rajesh Khanna Dimple Kapadia Daughters: राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी रचाई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) हैं तो छोटी का नाम रिंकी खन्ना (Rinki KHanna) है। दोनों की शादी हो चुकी है। ट्विंकल खन्ना की शादी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से हुई है। अक्षय कुमार अपने ससुर राजेश खन्ना के बेहद करीब थे।
-
जनवरी 2001 में अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी रचाई थी। राजेश खन्ना अक्षय को बडी कह कर पुकारा करते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि अक्षय के साथ उनकी बहुत अच्छी बनती है।
-
राजेश खन्ना ने कहा था कि अक्षय बहुत अच्छे इंसान हैं। एक ही इंडस्ट्री में होने के कारण हम लोगों की ज्यादा जमती है। इसके साथ ही अक्षय कुमार भी मेरी तरह नॉटी हैं।
-
राजेश खन्ना अक्षय कुमार को उनके फिल्मों के चुनाव पर भी सलाह दिया करते थे। राजेश खन्ना उनसे कहा करते थे जो भी फिल्में करो उसमें कोशिश करो कि दर्शकों को कोई संदेश मिले।
-
राजेश खन्ना की छोटी बेटी रिंकी खन्ना की शादी विदेशी बिजनेसमैन से हुई है। इस शादी में अक्षय ने पूरी जिम्मेदारी उठाई थी। दोनों बेटियों की शादी के बाद राजेश खन्ना काफी निश्चिंत हो गए थे।
-
डिंपल कपाड़िया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि राजेश खन्ना को अपने दामादों पर काफी गर्व था। राजेश खन्ना अकसर डिंपल से कहते कि हम खुशनसीब हैं कि हमारी दोनों बेटियां अच्छे हाथों में हैं।
-
Photos: Social Media