-
Rajesh Khanna bungalow name : बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना का बांदा के कार्टर रोड स्थित बंगला ‘आशीर्वाद’ उनके दुनिया से विदा होने के बाद भले ही बिक गया, लेकिन एक समय यह बंगला उनके लिए भगवान का वरदान था। ‘काका’ की मौत के बाद डिंपल कपाड़िया ने ‘आशीर्वाद’ को बेच दिया था। राजेश खन्ना ने कभी इस बंगले का नाम बहुत सोच-समझ रखा था। राजेश खन्ना के बंगले से जुड़ी चलिए आपको कुछ अनसुनी बातें बताएं। (Photo: Social media)
-
राजेश खन्ना के इस बंगले में आते ही उनकी किस्मत बदल गई थी। राजेश खन्ना को सुपरस्टार का ताज इसी बंगले में आने के बाद मिला था। (Photo: rajeshkhanna.fanpage/Instagram)
-
राजेश खन्ना के बंगले में आते ही एक के बाद एक उनकी करीब 15 फिल्में हिट हुईं थी और फिल्मों के हिट होने का कारण राजेश इस बंगले का आशीर्वाद मानते थे। (Photo: Social media)
-
राजेश खन्ना ने अपने बंगले का नाम इसी वजह से आशीर्वाद रखा था। बात दें कि ये बंगला कभी फिल्म स्टार राजेंद्र कुमार था। राजेंद्र कुमार से राजेश ने ये बंगला 1970 में साढे़ तीन लाख रुपये में खरीदा था। (Photo: rajeshkhanna.fanpage/Instagram)
-
राजेंद्र कुमार के इस बंगले का नाम ‘डिंपल’ था और राजेंद्र कुमार ने इसे अपनी बेटी के नाम पर रखा था। हालांकि राजेंद्र कुमार को ये बंगला रास नहीं आया था। (Photo: Social media)
-
इस घर में आते ही राजेंद्र की फिल्में फ्लाप होने लगी थीं। हालांकि राजेश खन्ना की मौत के बाद आशीर्वाद भी करीब 90 करोड़ में बिक गया था।(Photo: rajeshkhanna.fanpage/Instagram)