-
Anju Mahendru Rajesh Khanna: राजेश खन्ना जब फिल्मों में आए थे तो अंजू महेंद्रू उनकी पहली गर्लफ्रेंड थीं। दोनों लिव इन में रहते थे। खुद राजेश खन्ना ने अंजू को फ्लैट खरीद कर गिफ्ट किया था। राजेश खन्ना अंजू से शादी करना चाहते थे लेकिन अंजू ने इनकार कर दिया था। बाद में राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से ब्याह रचा लिया। आइए जानें अंजू महेंद्री से जुड़ी कुछ बातें:
-
अंजू महेंद्रू दशकों से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने जेवेल थीफ, इंतकाम, बंधन, दस्तक, संघर्ष, डर्टी पिक्चर, पेज थ्री जैसी दर्जनों फिल्मों में काम किया है।
-
अंजू महेंद्रू स्वाभिमान, एक हजारों में मेरी बहना जैसे कई टीवी सीरीज में भी अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं।
-
अंजू महेद्रू राजेश खन्ना के साथ करीब 7 साल तक रिलेशनशिप में रहीं। राजेश खन्ना से ब्रेकअप के बाद उन्होंने क्रिकेटर गैरी सोबर्स से सगाई कर ली थी। हालांकि बाद में सगाई टूट गई।
-
अंजू महेंद्रू अपने स्मोकिंग की लत के लिए भी काफी चर्चित हैं। वो अपनी फिटनेस का राज अपनी स्मोकिंग को ही बताती हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान अंजू महेंद्रू ने कहा था कि मैं दिन में अगर 40 कप चाय पीती हूं तो 40 बार स्मोकिंग भी करती हूं। मेरी सेहत का राज ही यही है कि हर दिन मैं 40 कप चाय के साथ 40 सिगरेट पीती हूं। -
अंजू महेंद्रू का कहना है कि मैं हर सुबह 4 बजे सोती हूं और केवल 4 घंटे ही सोती हूं। कई लोग मेरी इस लाइफस्टाइल को देखकर डरते हैं और मुझसे पूछते हैं कि इससे कोई परेशानी तो नहीं होती लेकिन सच बताऊं तो यही मेरी सेहत का राज है।
-
All Photos: Social media
