-
यूपी की राजनीति में कई ऐसे राजनेता हैं जो किसी ना किसी राजघराने से संबंध रखते हैं। ये राजनेता प्रदेश में अच्छा नाम रखते हैं। इनमें से राजपरिवार के कुछ सदस्य योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ हैं तो कुछ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) तो कुछ कांग्रेस (Congress) के साथ। राजा भैया (Raja Bhaiya) निर्दलीय ही चुनाव जीतते रहे हैं। आइए जानें राजपरिवार से आने वाले इन राजनेताओं के पास कितने की है संपत्ति:
-
नवाब काजिम अली खान रामपुर राजघराने से संबंध रखते हैं। वह कांग्रेस पार्टी में हैं। कांग्रेस के पहले वह सपा और बसपा दोनों ही सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2017 में दिये चुनावी हलफनामे में रामपुर के इन नवाब ने बताया था कि इनके पास 97 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल अचल संपत्ति है।
-
रानी पक्षलिका सिंह चंबल के भदावर राजघराने से हैं। पहले वह सपा में थीं और अब बीजेपी में हैं। बाह से वह सिटिंग एमएलए हैं। पक्षलिका सिंह ने 2017 में बताया था कि उनके पास कुछ करीब 58 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
-
अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया बद्रीकोट रियासत के राजकुमार हैं। वह गोंडा के करनैलगंज से बीजेपी के विधायक हैं। इससे पहले वह बीएसपी और कांग्रेस में भी रह चुके हैं। 2017 में चुनाव आयोग को लल्ला भैया ने बताया था कि वह करीब 49 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
-
संजय सिंह अमेठी राजघराने के राजा हैं। वह पुराने कांग्रेसी रहे हैं। फिलहाल वह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। केंद्र और यूपी में मंत्री रह चुके संजय सिंह के पास करीब 41 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये जानकारी उन्होंने 2019 में चुनाव आयोग को दी थी।
-
कांग्रेस से तीन बार लोकसभा सांसद रह चुकी राजकुमारी रत्ना सिंह कालाकांकर रियासत से हैं। 2019 में रत्ना सिंह ने अपनी संपत्ति करीब 36 करोड़ रुपए घोषित की थी।
-
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ के भदरी रियासत के राजकुमार हैं। 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बताया था कि वह करीब 14 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं।
-
रेवती रमण सिंह पुराने समाजवादी हैं। वह प्रयागराज में बरांव रियासत के राजा हैं। मुलायम सिंह के बेहद करीबी रेवती रमण सिंह मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं। रेवती रमण सिंह के नाम पर
