-
Raja Bhaiya: राजा भैया उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनेता हैं। वह लगातार छह बार से प्रतापगढ़ में कुंडा विधानसभा सीट से विधायक चुने जा रहे हैं। राजा भैया का असली नाम रघुराज प्रताप सिंह (Raghuraj Pratap Singh) है। रघुराज प्रताप सिंह के मुताबिक छोटा होने की वजह से राजा भैया नाम लोगों में ज्यादा प्रचलित हुआ। राजा भैया के अलावा यूपी की राजनीति में और भी कई नेता ऐसे हैं जो अपने असली नाम की जगह दूसरे नामों से ज्यादा प्रचलित हैं।
-
2007 से 2017 तक गुड्डू पंडित डिबाई विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे हैं। एक बार बसपा के टिकट पर तो दूसरी बार सपा के टिकट पर। गुड्डू पंडित का असली नाम भगवान शर्मा है।
-
कलेक्टर पांडे प्रयागराज में करछना से बसपा के विधायक रहे हैं। प्रयागराज के आसपास के इलाकों में कलेक्टर पांडे का अच्छा खासा नाम रहा है। अब वह बीजेपी में हैं। कलेक्टर पांडे का असली नाम आनंद सिंह है।
-
हरदोई से विधायक रहे सतीश वर्मा का असली नाम कृष्ण कुमार सिंह है।
-
सीतापुर जिले के बेहटा विधानसभा सीट से विधायक रहे सपा नेता झीन बाबू का असली नाम महेंद्र कुमार सिंह है।
-
पहलवान सिंह समाजवादी पार्टी के नेता हैं। वह गोरखपुर के धुरियापार से विधायक रह चुके हैं। पहलवान सिंह का असली नाम राजेंद्र सिंह है।
-
धुन्नी भइया योगी आदित्यनथ की सरकार में राज्य मंत्री हैं। 2017 में वह हुसैनगंज से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पुहंचे थे। धिन्नी भैया का असली नाम रणवेंद्र प्रताप सिंह है। हालांकि लोगों के बीच वह धुन्नी भइया नाम से ही जाने जाते हैं।
-
गुड्डू जमाली यूपी के सबसे अमीर विदायक हैं। आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से विधायक गुड्डू जमाली का असली नाम शाह आलम है।
-
Photos: Social Media
