-
यूपी की राजनीति में कई ऐसे नाम हैं जो अपनी संपत्ति और शान-ओ-शौकत के लिए चर्चित हैं। इनमें से कई तो राजघराने से संबंध रखते हैं। आइए जानते हैं राजघराने से संबंध रखने वाले यूपी के इन नेताओं के पास कितने के और कौन-कौन से हथियार हैं।
-
गोंडा में कर्नलगंज से बीजेपी एमएलए अजय प्रताप सिंह बरगड़ीकोट रियासत से हैं। अजय प्रताप सिंह के पास 1 लाख की एक इंग्लिश राइफल, 1.5 लाख की एक पिस्टल, 70 हजार की पंप एक्शन एसबीबीआई गन, 1 लाख की दो एनपी बोर पिस्टल और 40 हजार की एक एसबीबीएल राइफल है।
-
भदरी रियासत के राजकुमार राजा भैया के पास 90 हजार की एक रिवॉल्वर, एक 80 हजार रुपए और एक 40 हजार की बंदूक है। राजा भैया की पत्नी के नाम पर भी तीन असलहे हैं। भान्वी कुमारी के पास एक 85 हजार की रिवॉल्वर और दो गन हैं। दोनों बंदूकों की कीमत 80 हजार और 35 हजार रुपए है।
-
कालाकांकर रियासत की राजकुमारी रत्ना सिंह के पास .04 बोर राइफल, कार्बिना राइफल औऱ 32 बोर की एक रिवॉल्वर है। इन सबकी कीमत उन्होंने करीब 8 लाख रुपए बताई थी।
-
भदावर रियासत की रानी और बाह से बीजेपी एमएलए पक्षलिका सिंह ने 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान जो हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि उनके पास कुल 132 हथियार हैं। पक्षलिका सिंह ने बताया कि उनके नाम पर करीब 50 लाख रुपए की कीमत के 22 बोर की एक एनपीबी राइफल, पिस्टल और डीबीबीएल गन है। वहीं पक्षलिका सिंह के पति राजा अरिदमन सिंह के नाम पर 12 बोर की एक डीबीबीएल गन, एक पिस्टल, एक कार्बाइन, 34 तलवार, 8 चाकू, 31 खंजर और 53 छुरे हैं।
-
संजय सिंह के पास एक 60 लाख की पिस्टल, एक बीस हजार की डीबीबीएल गन और एक एक लाख की कारबाइन है।
-
अमीता सिंह संजय सिंह की पत्नी हैं। वह दो बार अमेठी से विधायक रह चुकी हैं। अमीता सिंह के पास एक 50 हजार की राइफल एक 20 हजार की डीबीबीएल गन और एक 50 हजार की पिस्टल है।
-
कुंवर शिवेंद्र सिंह सिसवान रियासत के कुंवर हैं। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते आए हैं। उनके पास करीब ५ लाख रुपए के रिवॉल्वर, राइफल और पिस्टल हैं।
