-
उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रहे कई राजनीतिक दल ऐसे हैं जिनकी पहचान उनके अध्यक्ष से ही है। पूरी पार्टी को लोग एक नेता के नाम से ही जानते हैं। आइए डालते हैं ऐसी ही छोटी पार्टियों पर एक नजर:
-
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अपना पहला यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इस पार्टी की पहचान इसके अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से ही है।
-
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की पहचान उनके अध्यक्ष ओपी राजभर से है। इस चुनाव में सुभासपा समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
-
अनुप्रिया पटेल नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। वह अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष और एकमात्र चर्चित चेहरा हैं।
-
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को भी लोग इसके अध्यक्ष शिवपाल यादव के नाम से ही जानते हैं।
-
निषाद पार्टी यूपी में बीजेपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इस पार्टी के सबसे बड़े और मशहूर चेहरे इसके अध्यक्ष संजय निषाद ही हैं।
-
केशव देव मौर्य ने बसपा छोड़कर 2008 में महान दल का गठन किया था। तब से अब तक वह खुद ही पार्टी की पहचान बने हुए हैं।
-
बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी के सबसे बड़े नेता और अध्यक्ष भी हैं।