-
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों ही राजा भैया को अपने पाले में लाने की जुगत में लगी है। ऐसे में जानते हैं राजा भैया कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
-
myneta.info वेबसाइट के मुताबिक राजा भैया ने साल 2022 विधानसभा चुनाव के हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 23,69,71,038 की संपत्ति है।
-
राजा भैया उनकी पत्नी भान्वी कुमारी सिंह और बच्चों के नाम पर अलग-अलग बैंक खाते में 8,22,28,158 करोड़ रुपये जमा हैं।
-
राजा भैया के पास कुल 16 करोड़ की चल और 7 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है।
-
उत्तर प्रदेश के कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी के पास 6 करोड़ से ज्यादा के गहने हैं।
-
वहीं, असलहों के शौकीन राजा भैया के साथ ही उनकी पत्नी के पास भी पिस्टल, रायफल और बंदूक है। इनकी कीमत 4,30,000 रुपये है।
-
राजा भैया के पास एक टोयोटा रेंज रोवर कार है जिसकी कीमत 40 लाख रुपये है। वहीं, उनके पास एक लैंड क्रूजर कार भी बताई जाती है जिसकी कीमत 1 करोड़ के करीब है।
-
कुंडा में ही राजा भैया की एक 2.4 करोड़ रुपये की कृषि भूमि है। इसके अलावा कुंडा में ही उनकी 3.4 करोड़ की एक और जमीन है।
-
इसके अलावा राजा भैया के पास प्रतापगढ़, प्रयागराज और दिल्ली में एक-एक घर हैं जिनकी कीमत 2 करोड़ रुपये है।
