-
Raja Bhaiya Father: राजा भैया उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे चर्चित निर्दलीय विधायक है। 1993 से वह लगातार कुंडा (Kunda) विधानसभा सीट से निर्दलीय ही जीतते आ रहे हैं। हालांकि राजा भैया की किसी भी जीत में उनके पिता का वोट कभी शामिल नहीं रहा है।
-
राजा भैया ने हाल ही में द लल्लनटॉप तो दिये एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता ने उनके लिए ना तो कभी वोट मांगा और ना ही खुद कभी वोट किया।
-
राजा भैया के पिता का नाम उदय प्रताप सिंह है। उन्हें उनके क्षेत्र के लोग बड़े महाराज कहते हैं। राजा भैया के मुताबिक उनके पिता हथियारों के बड़े शौकीन हैं। वह हथियार रखते भी हैं और चलाते भी हैं।
-
राजा भैया ने बताया कि उनको हथियार चलाने की कला पिता से विरासत में मिली है। बकौल राजा भैया वह भी हथियार चलाते हैं और उनकी बेटी भी शूटर है।
-
राजा भैया ने बताया कि उनके पिता ने आज तक कभी अपना वोट नहीं डाला है। उन्होंने कभी किसी मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया है।
-
राजा भैया ने बताया कि मेरे पिता जी अगर वोटिंग करते तो मेरा भी एक वोट बढ़ जाता। लेकिन पता नहीं क्यों वो वोट नहीं डालते।
-
राजा भैया ने बताया कि ना तो उन्होंने कभी अपने पिता से इस बाबत पूछा और ना ही उन्होंने बताया कि वह वोट क्यों नहीं करते हैं।
