-
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें पॉर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया है। पेशे से बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक जमाने में रेस्टोरेंट में बर्तन धोया करते थे। इसी दौरान उन्हें शिल्पा से प्यार हुआ और उन्होंने शिल्पा के लिए मुंबई में अमिताभ बच्चन के पड़ोस में एक घर खरीदा था। आज हम आपको इसी कहानी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सो के बारे में बताएंगे।
-
राज कुंद्रा के पिता पंजाब के भटिंडा से जब लंदन गए तो उन्होंने वहां एक बस कंडक्टर की नौकरी की। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। कई बिजनेस में अपनी किस्मत आजमाने के बाद उन्होंने एक रेस्टोरेंट खोला जहां राज कुंद्रा बर्तन धोने का काम करते थे।
-
राज कुंद्रा खुद का कुछ करना चाहते थे और ये बात उन्होंने अपने पिता से कही। उनके पिता उनकी बात मान गए और उन्होंने उन्हें दो हजार यूपो यानी 1,75,000 रूपये दिए जिसे लेकर वो दुबई गए और हीरो का कारोबर करने की कोशिश की, पर यहां उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। इसके बाद वो नेपाल गए और वहां से पश्मीना शॉल लेकर लंदन आए और यहां उन्होंने पश्मीना शॉल का बिजनेस शुरू किया। इस बिजनेस ने उनकी किस्मत बदल दी। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने ये बिजनेस बंद कर दूसरा बिजनेस शुरू किया।
-
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की मुलाकात लंदन के फेमस शो बिग ब्रदर के बाद हुई थी। शिल्पा इस शो की विनर रही थीं। शिल्पा के मैनेजर के एक दोस्त ने राज कुंद्रा की शिल्पा से मुलाकात कराई और पहली ही मुलाकात में राज का दिल शिल्पा पर आ गया।
-
इसके बाद राज ने शिल्पा को लेकर S2 नाम से एक पर्फ्यूम लॉन्च किया। लॉन्च होते ही पर्फ्यूम मॉर्कट में छा गया।
-
पर्फ्यूम लॉन्च होने के बाद राज की गाड़ी चल पड़ी। कई मुलाकातों के बाद राज ने शिल्पा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया, लेकिन शिल्पा मुंबई और बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थीं। इसके बाद क्या होना था, राज कुंद्रा ने ठान रखा था कि वो शिल्पा से शादी करेंगे लिहाजा उन्होंने मुंबई में अमिताभ बच्चन के पड़ोस में 10 मिनट के अंदर ही एक घर खरीद लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने एक इंटरव्यू में दी। साल 2009 में राज कुंद्र और शिल्पा शेट्टी ने शादी कर ली। शिल्पा राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। (All Images Raj Kundra Instagram)