-

Rishi Kapoor Father Raj Kapoors Tales of RK Studio: बॉलीवुड इंडस्ट्री के शोमैन और पृथ्वी राज कपूर (Prithvi raj Kapoor) के बेटे राज कपूर (Raj Kapoor)ने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई थीं। इन फिल्मों की स्टोरी ही नहीं गाने भी सुपर-डुपर हिट हुआ करते थे। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के पिता राज कपूर की ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग आरके स्टूडियो में ही होती थी। आरके स्टूडियो में हर साल होली पर भव्य आयोजन किया जाता था। इस आयोजन में बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार शामिल होते थे, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इस होली आयोजन में राज कपूर से आखिरी में मिलने किन्नर आते थे। राज कपूर और किन्नर मिलकर तय करते थे कि राज कपूर की अगली फिल्म का गाना कितना हिट होगा। असल में किन्नरों की मंजूरी के बाद ही राज कपूर गाना फाइनल करते थे। आइए आपको इससे जुड़ी जानकारी दें। ( All Photos : Social Media)
-
अपने जमाने के सबसे प्रभावशाली और दमदार फिल्म अभिनेता और निर्देशक राज कपूर ने अपनी एक्टिंग से ही नहीं अपने व्यवहार से भी लोगों के दिल जीते थे। यही कारण है कि उनके प्रशंसक पूरी दुनिया रहे और खासकर सोवियत यूनियन, चीन और अफ्रीका में आज भी राज कपूर के फैंस उनका जन्मदिन मनाते हैं।
-
राज कपूर को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर अवार्ड के साथ ही लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। राज कपूर ने एक्टिंग करियर की शरुआत 1945 में 10 साल की उम्र में की थी। इसके बाद उन्होंने 1947 में नीलकमल में मधुबाला के साथ फिल्म में काम किया था फिर उन्होंने आरके स्टूडियो सेटअप किया थाl इस स्टूडियो की बनाई गई पहली फिल्म आग थी l
-
आरके स्टूडियो में फिल्मों की शूटिंग के साथ ही सबसे भव्य आयोजन के रूप में होली मनाई जाती थी। आरके स्टूडियो में होली का निमंत्रण मिलना ही अपने आप में उस समय एक ऑनर माना जाता था।
-
होली के दिन सबके चले जाने के बाद शाम को 4 बजे राज कपूर से मिलने किन्नर आया करते थे। आरके स्टूडियो में वह लोग उनके सामने रंग उड़ाते, रंग लगाते और राज कपूर को भी अपने साथ नचवाते थे।
-
राज कपूर अपनी नई फ़िल्मों के गीत उन्हें सुनाते और उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही उसे फ़िल्म में रखते थे।बता दें कि राम तेरी गंगा के गानों में से एक गाना किन्नरों को अच्छा नहीं लगा तो राजकपूर ने उसी वक़्त रविन्द्र जैन को बुलाकर और उन्हें एक नया गीत बनाने को कह दिया था। इसके बाद ही 'सुन साहिबा सुन' गाना इस फिल्म में रखा गया था।
-
किन्नरों को यह गाना बेहद पसंद आया था, उन्होंने राज कपूर को कहा कि देख लेना ये गीत सालों चलेगा और ऐसा ही हुआ था।