
17 सितंबर को देश के पीएम जहां एक ओर वाराणसी में 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने में बिजी रहे तो वहीं भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने रोड शो में बिजी दिखे। राहुल गांधी के मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेगा शो के प्रचार के लिए बड़े-बड़े 'कटआउट' लगाए गए हैं, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष शिवलिंग पर दूध चढ़ाते नजर आए। इन कटआउट में राहुल गांधी के आगे शिवभक्त राहुल गांधी लिखा गया। राहुल गांधी के आगमन से पहले लगाए गए कटआउट में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूरी तरह से नदारद रहे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर सोमवार को पूरा भोपाल शहर कांग्रेस के रंग में रंगा नजर आया। हर तरफ होर्डिग, बैनर व पोस्टर लगे हुए हैं। कांग्रेस के झंडे लहरा रहे हैं। भेल दशहरा मैदान में राहुल व सोनिया गांधी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक तन्खा, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, सांसद कांति लाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के आदमकद कटआउट लगे हैं, मगर इसमें दिग्विजय सिंह कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। हां, कुछ पोस्टर व होर्डिग में दिग्विजय सिंह की तस्वीरें जरूर हैं। दिग्विजय सिंह के कटआउट न लगाए जाने पर कांग्रेस का कोई नेता तो बोलने को तैयार नहीं है, मगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर चुटकी जरूर ली है। उन्होंने कहा, "दिग्विजय सिंह हमारे बड़े भाई हैं, मगर वे इस दुर्दशा को क्यों प्राप्त हुए, यह विचार का विषय है। (All Photos- PTI) -
राहुल गांधी की यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये। यहां पर 1,500 अतिरिक्त पुलिसर्किमयों को तैनात किया। राहुल की हाल ही में की गई मानसरोवर यात्रा के बाद कांग्रेस पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में राम के नाम का सहारा भी लेगी।
रोड शो शुरू करने से पहले वहां मौजूद पुजारियों ने मंत्रोच्चारण किया और कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें तिलक लगाया गया। राहुल के स्वागत में उनके रोड शो के मार्ग पर कांग्रेस के नेताओं ने जो पोस्टर और बैनर लगाये हैं, उनमें से कई में राहुल को ‘‘शिव भक्त’’ बताया गया है। इससे राजनीतिक गलियारों में अंदाजा लगाया जा रहा है कि चुनाव मैदान में कांग्रेस ‘सॉफ्ट हिन्दुत्व’ के मुद्दे के साथ उतरेगी ताकि 15 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को हराया जा सके। -
राहुल गांधी विशेष विमान से भोपाल हवाईअड्डे पहुंचे, जहां कांग्रेसी नेताओं ने उनकी अगवानी की। वह हवाईअड्डे के बाद बस से लालघाटी चौराहे पहुंचे। यहीं से उनका रोड शो शुरू हुआ। उनका रोड शो जब पुराने भोपाल से गुजर रहा था, तभी वह बस से उतरे और राजू टी स्टॉल पर खड़े होकर उन्होंने समोसा खाया और चाय पी।
-
उनका रोड शो जब पुराने भोपाल से गुजर रहा था, तभी वह बस से उतरे और राजू टी स्टॉल पर खड़े होकर उन्होंने समोसा खाया और चाय पी।
-
भोपाल पहुंचने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पर गांधी का भव्य स्वागत किया जा रहा है।
-
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ व प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया।
-
होर्डिंग पर कुछ ऐसे छाए रहे राहुल गांधी।