-
पंजाब में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी है। 19 प्रत्याशियों की इस लिस्ट में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, खिलाडी, पूर्व-सैनिक, समाज सेवी, पार्टी कार्यकर्ताओ के नाम शामिल हैं। पार्टी को उम्मीद है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भी पार्टी दिल्ली जैसा करिश्मा दोहरा पाएगी। पंजाब में 117 विधानसभा क्षेत्र हैं। पिछले 10 सालों से यहां अकाली दल और बीजेपी की मिलीजुली सरकार चल रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी पंजाब से चार सीटें जीतने में भी सफल रही थी। आगे देखिए उम्मीदवारों के नाम और उनसे जुड़ी कुछ जानकारी ।
-
अहबाब सिंह ग्रेवाल, आप किसान और लेबर विंग के महासचिव, लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
सज्जन सिंह चीमा, भारतीय बास्केट बॉल टीम के पूर्व कप्तान, सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
इंद्रबीर सिंह, पेशे से डॉक्टर, अमृतसर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
मोहन सिंह, फिरोजपुर के पूर्व सांसद , फिरोजपुर देहात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
समरबीर सिंह सिद्धू, किसान, फजिल्का विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
राजप्रीत सिंह रंधावा, रामदास नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष, अजनाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
जगदीप सिंह बरार, कृषिविशेषज्ञ, श्री मुक्तसर साहिब विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
गुरदित सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्तर के बास्केट बॉल खिलाड़ी। फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
रिटायर्ड ब्रिगेडियर राज कुमार, बालाचौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
हिम्मत सिंह शेरगिल, आप लीगल विंग के चीफ, मोहाली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
गुरप्रीत सिंह लप्रान, छोटे स्तर के व्यवसायी, पायल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
रुपिंदर कौर, लॉ में पीएचडी कर रही हैं। बठिंडा देहात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
जसवीर सिंह। आप पार्टी के संगरुर क्षेत्र के प्रभारी। धुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
अमरजीत सिंह। ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। रोपण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
संतोख सिंह सलाना, सामाजिक कार्यकर्ता और कांशी राम फ्रंट के पूर्व सदस्य। बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
एचएस फुल्का, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील। दाखा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
कुल्तार सिंह संधावा, एनजीओ भाई घनिया कैंसर रोको सेवा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट। कोटकपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडे़ंगे।
-
हरजोत सिंह बैंस, हरजोत आम आदमी पार्टी पंजाब यूथ विंग के अध्यक्ष हैं। हरजोत सहनेवाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
-
गुरविंदर सिंह शकमपुरा, 16 सालों तक एसजीपीसी के सदस्य रहे हैं। गुरविंदर फतहगढ़ चुरियन से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।