-
चोपड़ा परिवार में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने हुनर का जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा और गोलमाल 3 के जरिए चर्चा में शुमार परिणीति चोपड़ा के बारे में तो आप जानते ही हैं। जो आए दिन ही खबरों की सुर्खियों में बनी रहती हैं। लिहाजा वहीं दूसरी ओर चोपड़ा परिवार की एक और एक्ट्रेस हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमर का जलवा बिखेर रही हैं। आगे की स्लाइड में जानिए कौन हैं ये एक्ट्रेस और क्या है इनकी पहचान।
दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा के बारे में। मीरा चोपड़ा को नीला के नाम से भी जाना जाता है। -
मीरा भी अपनी बहनों की तरह बेहद हॉट और स्टाइलिश हैं।
-
मीरा तमिल सिनेमा का एक जाना-माना नाम है। इन्होंने साल 2005 में Anbe Aaruyire के साथ तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके काफी साल बाद 2016 में उन्होंने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की फिल्म 1920: London से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
